UP News: कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल, योगी सरकार ने जारी किया 2 दिन का पूरा शेड्यूल; जानिए कब और कहां होगी पुष्पवर्षा – INA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार इस साल भी सावन कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने की तैयारी में जुटी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी. इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. सरकार का उद्देश्य शिवभक्तों का सम्मान करना और यात्रा को और अधिक यादगार बनाना है.
पहले दिन 4 जिलों में बरसेंगे फूल
जारी कार्यक्रम के अनुसार, 9 अगस्त को हेलिकॉप्टर सुबह लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा. सुबह 10:30 बजे से 11:15 बजे तक बागपत में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी. इसके बाद 11:45 बजे से 12:45 बजे तक सहारनपुर में श्रद्धालुओं का फूलों से स्वागत होगा. दोपहर 1:30 बजे से 2:15 बजे तक मुजफ्फरनगर और शाम 3:45 बजे से 4:30 बजे तक मेरठ में भी हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी. पहले दिन हेलीकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि करीब 6 घंटे 10 मिनट रहेगी.
ये भी पढे़ं- Kanwar Yatra 2026: 230 KM दूरी, पैदल यात्रा हर कदम के साथ दर्द पर भारी शिव भक्त मुकेश की आस्था
दूसरे दिन 3 जिलों में होगा स्वागत
10 अगस्त को हेलिकॉप्टर मेरठ से उड़ान भरकर सुबह 8:30 बजे से 9:15 बजे तक गाजियाबाद में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेगा. इसके बाद 9:45 बजे से 10:30 बजे तक हापुड़ और 11:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक बुलंदशहर में शिवभक्तों का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा. सभी कार्यक्रम पूरे होने के बाद हेलीकॉप्टर दोपहर 12:30 बजे बुलंदशहर से लखनऊ लौट जाएगा.
करीब 10 घंटे चलेगा पूरा अभियान
सरकार के कार्यक्रम के अनुसार, दो दिनों में हेलिकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि 9 घंटे 55 मिनट निर्धारित की गई है. पहले दिन 6 घंटे 10 मिनट और दूसरे दिन 3 घंटे 45 मिनट तक हेलिकॉप्टर विभिन्न जिलों में उड़ान भरकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेगा.
भव्य और सुरक्षित कांवड़ यात्रा पर सरकार का फोकस
उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं के सम्मान के लिए पुष्पवर्षा का आयोजन भी किया है. सरकार का कहना है कि इस पहल से शिवभक्तों का उत्साह बढ़ेगा और कांवड़ यात्रा अधिक श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न होगी.
कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल, योगी सरकार ने जारी किया 2 दिन का पूरा शेड्यूल; जानिए कब और कहां होगी पुष्पवर्षा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,