UP News: 45 हजार की पेंशन, लेकिन बैंक खाते में पहुंचे 12 लाख से ज्यादा… राम मंदिर केस में बड़ा खुलासा – INA
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के दौरान एक आरोपी के बैंक खाते में हुई बड़ी रकम की एंट्री ने जांच एजेंसियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. मामले के आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते में फरवरी और मार्च के दौरान करीब 12.39 लाख रुपये जमा होने का खुलासा हुआ है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खाते में सामान्य तौर पर हर महीने लगभग 45 हजार रुपये पेंशन आती है, ऐसे में इतनी बड़ी राशि का जमा होना संदिग्ध प्रतीत होता है.
मामले की विवेचना कर रहे अधिकारी ने अदालत में आपत्ति दाखिल करते हुए बताया कि विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा द्वारा 27 जुलाई को पारित आदेश में आरोपी के पेंशन खाते से 26 जून के बाद की निकासी पर लगी रोक हटा दी गई थी.
हालांकि, जांच अधिकारी ने इस आदेश पर आपत्ति दर्ज कराते हुए खाते में जमा हुई रकम का विस्तृत ब्योरा अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया है.
पुलिस ने धनराशि के स्रोत की जांच शुरू की
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खाते में 2 फरवरी को 5 लाख रुपये, 6 मार्च को 5 लाख रुपये, 8 मार्च को 1 लाख रुपये तथा 24 मार्च को 86,760 रुपये और 1.53 लाख रुपये जमा किए गए. इन सभी लेन-देन को जांच के दायरे में रखा गया है और धनराशि के स्रोत का सत्यापन किया जा रहा है.
आरोपी के खिलाफ राम मंदिर के दान, चढ़ावा और जेवरात चोरी के मामले की जांच जारी है. ऐसे में पेंशन खाते में अचानक लाखों रुपये जमा होना गंभीर जांच का विषय है. पुलिस ने अदालत से अनुरोध किया है कि खाते के संचालन से संबंधित आदेश पर पुनर्विचार किया जाए.
पांच अगस्त को केस होगी अगली सुनवाई
आरोपी सुभाष श्रीवास्तव ने 18 जुलाई को अदालत में अर्जी दाखिल कर अपने पेंशन खाते के संचालन की अनुमति मांगी थी. अब जांच अधिकारी की आपत्ति पर अदालत ने सुनवाई के लिए 5 अगस्त की तारीख तय की है.
ये भी पढ़ें-कहीं 90 हजार, तो कहीं लाखों… देश की किसअदालतमें सबसे ज्यादा केस लंबित
45 हजार की पेंशन, लेकिन बैंक खाते में पहुंचे 12 लाख से ज्यादा… राम मंदिर केस में बड़ा खुलासा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,