UP News: दिल्ली-NCR में 5 दिन बारिश से राहत नहीं… असम और ओडिशा में बाढ़ से हाहाकार, जानें पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम? – INA

Weather Update India: इन दिनों देशभर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में आंधी और बरसात का अलर्ट जारी किया है. बहुत से राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. असम और ओडिशा में बाढ़ ने हाहाकार मचाया हुआ है. असम में 1.35 लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं. 85 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश का येलो अलर्ट है. आज यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. सुबह, दोपहर और शाम को हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है. इतना ही नहीं, दिल्ली में अगले पांच दिन बारिश देखने को मिल सकती है. तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में अधिककम 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. जिसके चलते अधिकांश जिलों में बारिश दौर शुरू हो गया है. आज सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, संभल, शाहजहांपुर, बहराइच, आजमगढ़, गोंडा, बलिया, अंबेदकरनगर, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, अंबेडकर नगर, खेरी, प्रतापगढ़, सीतापुर, बुलंदशहर और ज्योतिबाफुले नगर में भारी बारिश और आंधी चल सकती है.

बिहार और झारखंड में अलर्ट

बिहार में आज मंगलवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. आज बिहार के अधिकतम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है. राज्य के 36 जिलों में आज बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है. झारखंड के भी कई जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है.

पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान तेज आंधी भी चल सकती है. मौसम विभाग ने किसानों और मछुआरों को भी सावधान रहने की सलाह दी है.

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो मॉनसून के समय में यहां का मौसम कफी संवदेनशील हो जाता है. इस साल भी पहाड़ी इलाकों में बरसात का तांडव जारी है. उत्तराखंड के नैनीताल और हरिद्वार समेत कई जिलों में आज मूसलाधारी बारिश तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है.

ये भी पढ़ें: कौन अराजक नं.-1? केजरीवाल-राहुल के बीच चल रही प्रतियोगिता, PM आवास जाने के ऐलान पर BJP ने साधा निशाना

दिल्ली-NCR में 5 दिन बारिश से राहत नहीं… असम और ओडिशा में बाढ़ से हाहाकार, जानें पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button