Sport : IND vs SL : रातों-रात टीम इंडिया से जुड़े ये 2 खिलाड़ी, जानिए श्रीलंका दौरे पर क्या होगी इनकी भूमिका? #INA

IND vs SL : इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है. इस दौरे के लिए टीम इंडिया आज रवाना होने वाली है. आज यानी 4 अगस्त को भारतीय क्रिकेट टीम भारत से श्रीलंका के रवाना होगी. इसके बाद टीम इंडिया को 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक श्रीलंका में तीन दिवसीय मैच खेलना है. ये अभ्यास मैच टीम इंडिया के लिए प्रमुख टेस्ट मैच से पहले अभ्यास का सुनहरा मौका होगा. टीम इंडिया 15 अगस्त से अपने इस दौरे की शुरुआत करने वाली है, जिसका अंत 27 अगस्तक को होगा. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. 

टीम इंडिया के स्क्वाड में 3 अगस्त यानी सोमवार को एक बड़ा बदलाव हुआ था, जब जसप्रीत बुमराह चोट के चलते टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर हो गए थे. वहीं उनकी जगह पर टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को मिला है. अब बीते रात एक बड़ी खबर भी सामने आई है, जिसके मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के साथ 2 नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है, जो श्रीलंका में टीम इंडिया के साथ नजर आएंगे. 

टीम इंडिया के साथ जुड़े ये 2 खिलाड़ी 

दरअसल, टीम इंडिया के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चयनकर्ताओं ने 2 नेट्स बॉलर्स को जोड़ा है, जो श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट्स में अभ्यास करता हुए नजर आएंगे. ये दोनों गेंदबाज स्पिनर्स हैं. क्योंकि श्रीलंका की पिच स्पिनर्स को मदद करती है, ऐसे में भारतीय बैटिंग लाइनअप को कोई परेशानी नहीं हो उसके लिए टीम इंडिया के साथ ये दो स्पिनर्स ट्रेवल करेंगे. 

ये दोनों स्पिन गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि बाएँ हाथ के ऑर्थोडोक्स स्पिनर हर्ष दुबे हैं, जबकि दूसरे दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान हैं. ये दोनों ही गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों की श्रीलंका के स्पिनर्स से निपटने में मदद कराएंगे. वो नेट्स पर भारत के बैटर्स को जमकर बल्लेबाजी करवाएंगे. हालांकि इंडियन क्रिकेट टीम में पहले से ही कई स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं, इसके वावजूद इनको टीम के साथ बतौर नेट बॉलर जोड़ा गया है. 

आपको बता दें कि, हर्ष दुबे को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एक टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया था. उनको हालांकि खेलने का मौका नहीं मिला था. इसके बाद हर्ष दुबे को इंडियन क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट में मौका दिया गया. उन्होंने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने अपनी टीम इंडिया में जगह बनाई है. वहीं तनुष कोटियान आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. वो घरेलू क्रिकेट मुबंई की ओर से खेलते हैं. वो ऑफ स्पिनर होने के साथ-साथ बल्लेबाजी भी करते हैं.

कब और कहां होंगे दोनों टीमों के बीच मुकाबले

अब ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए श्रीलंका दौरे पर नेट बॉल की भूमिका निभाने वाले हैं. भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी. इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से 27 अगस्त को होगा. ये मैच  सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. इन दोनों मुकाबलों की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी. 

भारत का टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड कैसे हैं? दलीप ट्रॉफी शुरू होने से पहले ही आप जान लीजिए आंकड़े

IND vs SL : रातों-रात टीम इंडिया से जुड़े ये 2 खिलाड़ी, जानिए श्रीलंका दौरे पर क्या होगी इनकी भूमिका?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button