UP News: पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, प्रयागराज में दर्ज हुआ केस, कोर्ट ने 11 अगस्त को किया तलब – INA

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ उर्फ पप्पू यादव पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं.
हाल ही में संसद परिसर में उन्होंने राम मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध में नाटक किया था, जिसमें वो साधु-संतों के वेशभूषा में नजर आए थे, जिसको लेकर साधु-संतों ने काफी विरोध किया. इसके बाद न सिर्फ उनपर हमला हुआ बल्कि वाराणसी में उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ. वहीं अब उन पर प्रयागराज में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है.

बीजेपी नेता और और अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा के कोर्ट में शिकायत के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. एसीजेएम कोर्ट ने पप्पू यादव को 11 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया है.

BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज

प्रयागराज अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) योगेश जैन की अदालत ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए आरोपों पर सुनवाई के दौरान पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मामलों के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया.यादव के खिलाफ BNS की धारा 318 (4)/338/196/298/299/356 के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है. हालांकि पप्पू यादव की तरह से इस मामले को लेकर अभी किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

साधु संतों और हिंदुओं को अपमानित करने का आरोप

दरअसल पप्पू यादव ने संसद परिसर में साधु संतों का भेष धारण करके चंदा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया था. उन पर सनातन धर्म के साथ ही साधु संतों और हिंदुओं को अपमानित करने का आरोप है. अधिवक्ता और बीजेपी के विधि विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुशील कुमार मिश्रा ने यह मुकदमा दर्ज कराया है.

बीजेपी नेता सुशील कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि अयोध्या के भगवान श्रीराम के मंदिर से कुछ अधम एवं नीच प्रवृत्त के लोगों ने भगवान के चढ़ावे से दान की धनराशि को चोरी करने का घृणित एवं अक्षम अपराध किया था. उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी का जिनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ और वे जेल की सलाखों में बंद हैं.

‘हिंदुओं की अस्मिता को ठेस पहुंचाई’

बीजेपी नेता ने कहा कि उस घटना को कूटरचित एवं जालसाजी तरीके से परिवर्तित किया. उन्होंने कहा कि विपक्षी हिस्ट्रीशीटर सांसद जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास रंगदारी जबरन वसूली धोखाधड़ी समेत गंभीर अपराधों के 41 मुकदमे दर्ज हैं पूर्णिया का सांसद है. उन्होंने कहा कि पप्पी यादव ने देश के लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन के सामने हिन्दू एवं हिन्दू धर्म को नीचा दिखाने एवं अपमानित करने, हिन्दुओं की मर्यादा एवं अस्मिता को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है.

सुशील कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया है कि पप्पू यादव ने जानबूझकर सनातन धर्म एवं हिन्दुओं और हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को अपमानित करने के उद्देश्य से ढोंग करके फर्जी पुजारी बनकर हिन्दुओं के साथ धोखाधड़ी एवं छल करने का प्रपंच एवं कुकृत्य किया है. जो कि गंभीर दंडनीय अपराध है. ऐसे में उक्त हिस्ट्रीशीटर सांसद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर तलब कर दंडित किया जाना जरूरी है.

पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, प्रयागराज में दर्ज हुआ केस, कोर्ट ने 11 अगस्त को किया तलब


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button