Sport : 'IPL की सफलता इंटरनेशनल की गारंटी नहीं…', अजिंक्य रहाणे ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह दी ये बड़ी बात #INA

Ajinkya Rahane on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के उभरते हुए 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले महीने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था, लेकिन वैभव का इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर 3 टी20 मैचों में 42 रन बनाए. हालांकि इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव सूर्यवंशी अच्छे फॉर्म में नजर आए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन अब हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वैभव को चेतावनी दी है. 

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट खेलने पर रहाणे ने क्या कहा?

अजिंक्य रहाणे ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुरानी और नई चीजों को लेकर चर्चा की. इस पॉडकास्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक, माइकल वॉन, डेविड लॉयड और फिल टफनेल भी शामिल थे.  इस दौरान जब रहाणे से पूछा गया कि क्या सूर्यवंशी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. हालांकि, कुछ दिन पहले इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सूर्यवंशी का टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर सपोर्ट किया था. उन्होंने कहा था कि इस युवा बल्लेबाज का जैसे-जैसे उम्र और अनुभव बढ़ेगा, वह टेस्ट क्रिकेट की अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना सीख जाएगा.

IPL की सफलता इंटरनेशनल क्रिकेट में गारंटी नहीं – अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि आईपीएल में मिली सफलता इस बात की गारंटी नहीं है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सफलता मिली. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को संभलकर खेलने को रहा है. रहाणे ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए कहा, “आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से अलग हैं, जहां खिलाड़ी की हर कमजोरी सामने आ जाती है. केवल टैलेंट होना ही काफी नहीं है – सबसे ऊंचे स्तर पर कामयाब होने के लिए धैर्य, परिस्थिति के अनुसार ढलना और निरंतरता बेहद जरूरी है.”

अपने डेब्यू सीरीज में कमाल नहीं कर पाए थे वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला था. वह भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे. हालांकि, अपनी डेब्यू सीरीज में उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला था. वैभव ने तीनों टी20 मैचों में क्रमश: 14, 13 और 15 रन बनाए थे. 

जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज जीते थे वैभव

हालांकि इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया था. इतना ही नहीं, तीसरे टी20 मैच में वैभव ने 81 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था. हलांकि टी20 और टेस्ट मैच की बात अलग होती है. 5 दिन तक खेले जाने वाले टेस्ट में कई चुनौती होगी. अब टीम इंडिया अपनी अगली टी20 सीरीज अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरेगी. यह 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि वैभव का आगे का करियर कैसा रहता है.

यह भी पढ़ें:  Explainer: क्या कोलंबो से टीम इंडिया निकाल पाएगी लॉर्ड्स का रास्ता? WTC फाइनल के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज

'IPL की सफलता इंटरनेशनल की गारंटी नहीं…', अजिंक्य रहाणे ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह दी ये बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button