यूपी – इश्क का खौफनाक अंत: दो जिस्म एक जान थे ‘नाग-नागिन’, दोनों ने उठाया खौफनाक कदम, आखिर वजह क्या? – INA

दो साल पहले नंदिनी जिसके लिए पिता का घर छोड़कर दिल्ली से पता खोजते हुए राठ आई थी उसी प्रेमी ने मामूली विवाद में जीवन भर के लिए साथ छोड़ दिया। डिप्रेशन में आई नंदिनी पति के अंतिम संस्कार के बाद अपने पिता के साथ दिल्ली चली गई है। नगर के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी पूर्व चेयरमैन छविलाल वर्मा के पौत्र रोहित वर्मा (25) की दो साल पहले दिल्ली में पवाना निवासी युवक से दोस्ती हुई।
दोस्त के घर जाने पर उसकी बहन नंदिनी से रोहित को प्यार हो गया। नंदिनी के परिजनों के विरोध करने पर रोहित वापस अपने घर आ गया। करीब एक माह बाद ही नंदिनी ने अपना घर छोड़ दिया और रोहित के घर पहुंच गई। रोहित के परिजनों ने दोनों की मरही माता मंदिर से शादी कराई जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे। काम की तलाश में दोनों बेंगलुरु चले गए। दो माह पहले पिता वीरेंद्र वर्मा के निधन पर रोहित घर आया था। एक माह पहले रोहित अपनी पत्नी को जल्द साथ ले जाने का वादा कर वापस काम पर चला गया। उसकी मां ममता भी दिल्ली काम करने चलीं गईं।