खबर शहर , Agra News: घर से गैस सिलिंडर गायब, पूछने पर जान से मारने की दी धमकी – INA

बरहन। थाना क्षेत्र के गांव बैनई कला में घर में से गायब हुए गैस सिलिंडर का पता करने पर एक व्यक्ति गाली-गलौज और मारपीट करने पर उतारू हो गया तथा घर बंदूक लाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


गांव बैनई निवासी हरिशंकर ने देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह परिवार सहित आगरा में रहता है। एक अगस्त की रात वह गांव में अपने घर आया तो घर से गैस सिसिलिंडर गायब था। पता करने पर पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने घर के पास गांव के निवासी आमीन को घूमते देखा था। आमीन से पूछने पर वह भद्दी गालियां देने लगा तथा मारपीट करने पर आमादा हो गया। घर से बंदूक ले आया तथा दो अन्य साथियों के साथ गोली मारने की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर भाग गए। आरोपी पहले भी बाइक चोरी कर चुका है और जेल भी जा चुका है, अपराधी किस्म का व्यक्ति है, जिससे परिवारीजन को जान-माल का खतरा है। आरोपी आमीन का फेसबुक पर आनंद कुमार के नाम से फेक आईडी अकाउंट भी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button