खबर शहर , Taj Mahal: ताज पर आएंगे कितने पर्यटक, आईआईटी दिल्ली के बताएंगे विशेषज्ञ; अध्ययन कर रिपोर्ट होगी तैयार – INA

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली के विशेषज्ञ ताजमहल पर सैलानियों की अनियंत्रित भीड़ से हो रहे नुकसान की रिपोर्ट देंगे। ताजमहल के संगमरमर पर और मकबरे के अंदर भीड़ होने से आर्द्रता पर असर का अध्ययन करेंगे और उस आधार पर सैलानियों की संख्या तय करने की सिफारिश करेंगे।