एयरटेल अपने कस्टमर्स कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। लेकिन आज हम आपको इसके ऐसे डेटा प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको 40 रुपये से भी कम में कुल 9 GB डेटा का फायदा मिलता है। अगर आपको कुछ दिनों के लिए ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत है, तो Airtel का ये डेटा पैक एक किफायती विकल्प हो सकता है। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सबसे सस्ते डेटा रिचार्ज प्लान्स में शामिल है। इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें कम खर्च में अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा चाहिए।
₹39 में मिलेगा कुल 9GB डेटा
- Airtel के इस डेटा वाउचर की कीमत ₹39 है। इसमें यूजर्स को रोज 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। चूंकि इस प्लान की वैलिडिटी 3 दिन की है, इसलिए पूरे पैक में कुल 9GB इंटरनेट डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है।
- यह प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें कुछ दिनों तक वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन मीटिंग, वर्क फ्रॉम होम, सोशल मीडिया या बड़े फाइल डाउनलोड के लिए अतिरिक्त डेटा की जरूरत होती है।
कॉलिंग और SMS नहीं मिलेंगे
- अगर आप इस प्लान को नियमित मोबाइल रिचार्ज समझ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है। Airtel के ₹39 वाले इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाती।
- इसके अलावा, इसमें SMS बेनिफिट भी शामिल नहीं है। यानी इस रिचार्ज के जरिए न तो आप मुफ्त कॉल कर पाएंगे और न ही SMS भेज सकेंगे। यह पूरी तरह डेटा-ओनली प्लान है।
किन यूजर्स के लिए है यह प्लान?
- Airtel का ₹39 डेटा पैक उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है:
- जिन्हें कुछ दिनों के लिए अतिरिक्त इंटरनेट चाहिए।
- जो वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन क्लास के दौरान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं।
- जिनका मौजूदा डेटा पैक खत्म हो गया है और उन्हें तुरंत अतिरिक्त डेटा की जरूरत है।
- जो कम कीमत में शॉर्ट-टर्म डेटा वाउचर चाहते हैं।
- कोई OTT या अतिरिक्त बेनिफिट नहीं
इस रिचार्ज प्लान के साथ कंपनी किसी तरह का OTT सब्सक्रिप्शन, एप मेंबरशिप या अन्य अतिरिक्त लाभ नहीं देती। इसका फोकस सिर्फ अतिरिक्त इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराना है।