Sport : वैभव सूर्यवंशी पर जोस बटलर ने लगाया बड़ा दांव, कहा- वो टी20 में 14000 रनों के आंकड़े को करेंगे पार #INA

Jos Buttler on Vaibhav Sooryavanshi : इंग्लैडं के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने भारत के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा दांव लगाया है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड तोड़ने का दावेदार वैभव को बताया है. दरअसल, जोस बटलर ने बीती रात यानी 5 अगस्त को इतिहास रच दिया है. वो टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बटलर ने ये खास कीर्तिमान ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल किया है.
जोस बटलर बने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
इस मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए. उनकी टीम को 9 विकेट से जीत भी मिली.इसके साथ ही बटलर टी20 क्रिकेट में 14,833 रन बना चुके हैं. वो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड को इस मामले में पीछे छोड़ा है, जिनके नाम टी20 में 14,803 रन दर्ज हैं. वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल 14,562 रनों के साथ तीसरे नंबर पर है.
🚨 T20 RECORD WATCH 🚨
🏏 Kieron Pollard – 14,803 runs
🏏 Jos Buttler – 14,780 runsJust 23 runs separate Buttler from the No.1 spot in T20 history. 🔥👀 pic.twitter.com/kRoTvSHBgK
— CreaseBuzz (@CreaseBuzz) August 1, 2026
वैभव सूर्यवंशी को लेकर जोस बटलर का बड़ा बयान
इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत के वैभव सूर्यवंशी को उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने का दावेदार बताया है. जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है.
Jos Buttler said, “you’ve got the most T20 runs out of anyone, but one day someone will break that record and his name is probably Vaibhav Sooryavanshi”. (Sky Sports). pic.twitter.com/aF99ZPwF5M
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 6, 2026
जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में बता करते हुए स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि, ‘यह सोचना वाकई बहुत कूल है कि आपने सबसे ज्यादा टी20 रन बनाए हैं. एक दिन कोई इसे पार कर जाएगा और उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा’.
A special shoutout . Vaibhav Sooryavanshi 🙌
Jos Buttler backs the youngster . one day overtake his record of most runs in T20 cricket! 💪#TheHundred 2026 👉 EVERYDAY | 7:00 PM Onwards pic.twitter.com/hqxME7wr1L
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 5, 2026
आपको बता दें कि, आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सभी का ध्यान खिचा था. उन्होंने 35 बॉल में शतक लगाकर धमाल मचा दिया था. इसके बाद आईपीएल 2026 में वो जमकर बरसे और कई बड़ी-बड़ी पारियां उन्होंने खेलीं. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला और वो इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए 15 साल की उम्र में डेब्यू किया.
वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया. वैभव ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. इसके बाद अगले मैच में 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की दमदार पारी खेली थी.
वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में वैभव ने 16 मुकाबलों में 48 की औसत और 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए थे. सूर्यवंशी अब तक 6 टी20 इंटरनेशन मैचों में टीम इंडिया के लिए 2 अर्धशतकों के साथ 193 रन बना चुके हैं. इस दौरान 16 चौके और 14 छक्के भी उनके बल्ले से आए हैं.
ये भी पढ़ें : आखिरकार शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ पेट्रोल बम हमला? जानिए पुलिस और पार्टी ने दी क्या प्रतिक्रिया
वैभव सूर्यवंशी पर जोस बटलर ने लगाया बड़ा दांव, कहा- वो टी20 में 14000 रनों के आंकड़े को करेंगे पार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,