Sport : दर्दनाक! मैदान पर बिजली गिरने से हुई फुटबॉलर की मौत, 24 साल की उम्र में LIVE मैच के दौरान गई जान #INA

Footballer dies due . lightning strike : खेला का मैदान कब मौत की क्रब बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. ऐसा ही कुछ हाल ही के दिनों में देखने को मिला है, जहां फुटबॉल के मैदान पर एक खिलाड़ी की मौत हो गई. एक 24 साल के फुटबॉलर की लाइव मैच के दौरान आसामानी बिजली गिरने से मौत हो गई. ये पूरा नजारा काफी भयानक और डरावना था, जिसको देखकर मैदान पर मैच देखने के लिए पहुंचे फैंस में अफरा-तफरी मच गई और साथ खिलाड़ी भी मृतक खिलाड़ी को उठाकर जगाने की कोशिश करते हुए नजर आए लेकिन उस प्लेयर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था.

मौत के इस दर्दनाक खेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मौत का पूर मंजर कैद हो गया है. अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मौजूद लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं, जिसके चलते ये देखते ही देखते वायरल हो गया है. ये पूरी घटना कब, कहां और कैसे हुई. ये मरने वाला खिलाड़ी कौन है और कहां का है. आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं. 

मैदान पर बिजली गिरने से खिलाड़ी की हुई मौत

दरअसल, थाईलैंड में एक लाइव फुटबॉल मैच के दौरान 24 साल के थाई फुटबॉलर सोफ्वान अवाई पर अचानक बिजली गिर गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, उसकी बिजली गिरने से तुरंत मौत हो गई. इस पूरी घटना में लगभग 12 खिलाड़ी और बुरी तरह से घायल हो गए. द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार वहां पर गोलोक एफए कप नाम का एक लोकल फुटूबॉल टूर्नामेंट खेला जा रहा था. 

इस टूर्नामेंट में थाई-मलेशियाई टीमें खेल रही थीं. ये मुकाबला मंगलवार यानी 4 जून 2026 को सैमकोल्ट्स और अबू x नोंग सिरिन के बीच हो रहा था. इस दौरान सोफ्वान अवाई सैमकोल्ट्स टीम के लिए खेल रहे थे. थाईलैंड में खेले गए इस मैच में बारिश हो रही है, ये मैच बारिश में खेला जा रहा था. वहीं बादल पूरी तरह काला था. ऐसे में अचानक अवाई पर बिजली गिर गई, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

इस पूरी घटना के बाद सोफ्वान अवाई को कफी ज्यादा गंभीर चोटें आई. इस दौरान मैदान पर मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें की लेकिन वो उन्हें नहीं बचा पाई और उनका निधन हो गया. इसके साथ ही अन्य 12 घायल खिलाड़ियों का उपचार किया जा रहा है. फुटबॉल का खेल अक्सर बारिश में भी खेला जाता है. ऐसे में मौसम बिगड़े और मैदान पर आसमानी बिजली गिरने की घटना सामते आती रहते हैं. कई लोकल प्लयेर इस दौरान अपनी जान भी गंवा देते हैं.

अब अवाई भी ऐसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. थाईलैंड में बिजली गिरने से मौतें एक आम बात सी हो चली हैं. डिपार्टमेंट ऑफ डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों की माने तो 2020 से 2024 के बीच देश भर में कम से कम 283 लोग बिजली की चपेट में आए हैं. इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना ने खेल जगत को फिर से पूरी तरह हैरान कर दिया है.

ये भी पढ़ें : इस दिन कोलकाता में रचा जाएगा इतिहास, फुटबॉल किंग ब्राजील के सीनियर टीम से भिड़ेगी भारतीय टीम

दर्दनाक! मैदान पर बिजली गिरने से हुई फुटबॉलर की मौत, 24 साल की उम्र में LIVE मैच के दौरान गई जान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button