खबर शहर , Agra: ताजमहल के पास हैंडीक्राफ्ट शोरूम में लगी भीषण आग, जल गया लाखों का कीमती सामान; देखें वीडियो – INA

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित ‘ताज कोटेज हैंडीक्राफ्ट’ की दुकान में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अग्निशमन दल आग पर काबू पाने और इसे आसपास की दुकानों में फैलने से रोकने के प्रयास में जुटा है।

हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का कीमती हैंडीक्राफ्ट सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। हालांकि, कुल नुकसान का सटीक आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button