खबर शहर , Weather Update: आगरा में मेहरबान मानसून, बारिश ने दी बड़ी राहत; माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – INA

मानसून सीजन में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अभी अगले पांच दिनों तक और जारी रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिन सामान्य बारिश रहने के बाद 10 अगस्त को भारी बारिश होने का अनुमान है।


बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम तक शहर में करीब 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में डेढ़ डिग्री से भी कम का अंतर रहने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों में हुए जलभराव से आमजन को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button