UP News: Today’s Weather: दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक आज आंधी-बारिश का अलर्ट… हिमाचल-केरल और असम में नदियां उफान पर, देखें 15 राज्यों का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मॉनसून ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है. जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल और पश्चिम बंगाल तक लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग (IMD) के दैनिक बुलेटिन के अनुसार 7 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और दक्षिणी गंगा के मैदानी इलाकों पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. 7 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि सुबह नमी का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए अलर्ट जारी करते हुए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है.
उत्तर प्रदेश: अगले 24 घंटे में बारिश का रौद्र रूप
यूपी में मॉनसून की तबाही जारी है. प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, रायबरेली, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, इटावा, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी और लखनऊ में अगले 24 घंटे भारी से भी भारी बारिश का अलर्ट है.
बिहार और झारखंड: तेज आंधी और आकाशीय बिजली का खतरा
पूर्वी भारत में चक्रवाती हवाओं का असर दिख रहा है. बिहार के पटना, गया, भोजपुर और दरभंगा में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, रांची, जमशेदपुर और धनबाद में 70 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
राजस्थान: कई संभागों में अतिभारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में 7 से 10 अगस्त के दौरान मध्यम से अतिभारी बारिश दर्ज की जा सकती है.
पर्वतीय राज्य (उत्तराखंड, हिमाचल) में बाढ़ का खतरा
हिमाचल के शिमला, कुल्लू, मनाली, कांगड़ा, मंडी और चंबा समेत मध्य व निचले पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर रहेगा. स्थानीय नदी-नालों में अचानक बाढ़ आने और संवेदनशील पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन व बोल्डर गिरने का खतरा है. वहीं, उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा नैनीताल, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश हो सकती है, जिससे मुख्य राजमार्ग बाधित होने की आशंका है.
ये भी पढ़ें: Amroha News: अमरोहा में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, महिला और मासूम समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत: असम में बाढ़ से बुरा हाल
दक्षिण बंगाल के पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, कोलकाता, हावड़ा और झाड़ग्राम समेत दार्जिलिंग व जलपाईगुड़ी में शुक्रवार तक भारी बारिश का अलर्ट है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं.
केरल के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
केरल के कासरगोड, कन्नूर, एर्नाकुलम, इडुक्की और कोट्टायम समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.
Today’s Weather: दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक आज आंधी-बारिश का अलर्ट… हिमाचल-केरल और असम में नदियां उफान पर, देखें 15 राज्यों का हाल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,