Sport : श्रीलंका में खुली भारतीय गेंदबाजों की पोल, विकेट के लिए तरसे, फिर केएल राहुल ने ऐसे दिलाई पहली सफलता #INA

IND VS SLXI DAY-1: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका इलेवन के साथ 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेल रही है. कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में मेजबान टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी है और भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही है, जहां भारतीय गेंदबाज विकेटों के लिए तरसते नजर आ रहे हैं. भारत को एक विकेट मिला है, लेकिन वो कोई गेंदबाज नहीं ले सका बल्कि केएल राहुल ने मानव सुथार के साथ मिलकर रनआउट किया है.

विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखे. जी हां, भारत को पहले विकेट रन आउट के रूप में मिला है. जी हां, श्रीलंका के लिए ओपनिंग करने आए निशान मदुशंका 65 गेंद पर 66 रन बनाकर खेल रहे थे. तभी मानव सुथार और केएल राहुल ने मिलकर निशान मदुष्का (65 गेंदों में 66 रन) को रन आउट किया और ओपनिंग जोड़ी की शतकीय साझेदारी को तोड़ा. रविंद्र रासांथा 82 गेंद पर 50* और पासिंदु सूरियाबांद्रा 27 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं.

पहले सेशन में भारत का रहा ऐसा हाल

श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहा वॉर्म-अप मैच का पहले दिन का पहला सेशन पूरी तरह से मेजबान टीम के पक्ष में रहा. भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए. पहले सेशन में 29 ओवर में 138 रन लुटाए और 1 विकेट मिला, जो रन आउट से आया. भारत की ओर से 6 गेंदबाज एक्शन में दिखे. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बरार और मानव सुथार, लेकिन कोई भी गेंदबाज विकेट निकालने में सफल नहीं हो सका.

बीसीसीआई ने शुभमन गिल की इंजरी पर दी अपडेट

श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं. बीसीसीआई ने शुभमन की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि, “गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में चोट लग गई. एहतियात के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे. BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है.”

ऐसी हैं दोनों टीमें

श्रीलंका-इलेवन स्क्वाड : निशान मदुश्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवांथा, रविंदु रसांथा

भारतीय क्रिकेट टीम स्क्वाड : शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़

ये भी पढ़ें: ‘हर किसी को हार्दिक चाहिए…’, अश्विन ने बताई वो 3 वजह, जिसके कारण IPL फ्रेंचाइजियों में लगी है पांड्या को हासिल करने की होड़

श्रीलंका में खुली भारतीय गेंदबाजों की पोल, विकेट के लिए तरसे, फिर केएल राहुल ने ऐसे दिलाई पहली सफलता





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button