यूपी – Hathras News: घरों के आगे भरा पानी, बीमारियों के डर से बच्चों का छूट गया स्कूल, मकानो में घुस रहे जहरीले कीड़े – INA

चंदपा के गांव बघना में घरों के . जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार पोखर ओवरफ्लो होने से गली ही पोखर बन गई है। एक माह से जलभराव है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित हो गई है। संक्रमण फैलने और बीमारियों के डर से उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजना ही बंद कर दिया है।

गांव बघना की गली में भरा पानीग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण घरों में सांप, बिच्छू आदि घुस रहे हैं। गंदा पानी भरे रहने से मच्छरों की भरमार है, जिससे ग्रामीणों के साथ ही पशुओं में भी बीमारियां फैलने लगी हैं। इसी गंदे पानी से होकर निकलने पर छात्र-छात्राओं सहित कई लोगों के पैरों में इन्फेक्शन हो चुका है। दो बच्चे बीमार पड़ चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से पोखर की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव की यह स्थिति पैदा हुई। इस गंभीर समस्या पर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह डीएम आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं एकजुट होकर आगामी चुनाव में वोट न डालने की चेतावनी भी दी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button