Sport : साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, जानिए कौन लेगा उनकी जगह? #INA

Sai Sudharsan : भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. साई सुदर्शन चोट के चलते इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. भारत को 15 से 27 अगस्त तक श्रीलंका में 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. इससे पहले ये टीम इंडिया और उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है. बताते चलें कि, सदुरशन इंजरी के कारण दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हुए हैं. उनके पैर के अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके इलाज जारी था. वो इस चोट से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उभर रहे थे. वो अपना रिहैब कर पूरा कर रहे थे. लेकिन अब बीसीसीआई एक सोर्स के हवाले से खबर आई है कि, सुदर्शन अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं.
साई सुदर्शन हुए श्रीलंका सीरीज से बाहर
श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना हो गई थी. इस दौरान साई सुदर्शन ने टीम इंडिया के साथ उड़ान नहीं भरी थी. ऐसे में रिपोर्ट्स थीं कि, वो बाद में श्रीलंका पहुंचेंगे और शायद पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं. उनकी दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में वापसी होगी. अब इस सभी अफवाहों पर विराम लग गया है, क्योंकि अब साई सुदर्शन टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर हो चुके हैं.
🚨 BAD NEWS FOR INDIA 🚨
– Sai Sudharsan ruled out of the Test series against Sri Lanka. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/Kmj0bHzRZD
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 8, 2026
अभी तक साई सुदर्शन के टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर होने का ऐलान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल द्वारा नहीं किया गया. वहीं चयनकर्ताओं ने अभी तक साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान नहीं किया है. वहीं टीम के साथ कई खिलाड़ी नेट बॉलर्स के तौर पर गए हैं. उनमें से किसी एक खिलाड़ी को ही मैन स्क्वाड में जोड़ा जा सकता है. टीम के साथ हर्ष दुब, तनुष कोटियान, विप्रज निगम और शिवांग कुमार को टीम के साथ नेट बॉल के तौर पर ले जाया गया है.
सुदर्शन की जगह ये खिलाड़ी लेगा प्लेइंग-11 में जगह
अब भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव होना तय है. साई सुदर्शन टीम इंडिया में नियमित बल्लेबाज के तौर पर नंबर तीन पर खेलते हैं. अब जब वो टीम से बाहर हो गए हैं तो उनकी जगह पर प्लेइंग-11 में कौन खेलेगा. ये सबसे बड़ा सवाल है. ऐसे में उनकी जगह पर अब टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में टेस्ट मैचों के लिए देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जाएगा. वो टीम के लिए नंबर 3 के प्रबल दावेदार हैं. उन्होंने वॉर्म अप मैच में खुद को साबित भी किया है.
It appears that our cricketers are more fragile than glass; as soon as you open the news, another player is injured, and Sai Sudharsan is now out of the series. pic.twitter.com/DEdSMQPZL1
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) August 8, 2026
भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले जा रहे पहले वॉर्म-अप मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने पहले 61 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से अर्धशतक लगाया था. फिर उन्होंने 121 गेंदों में 14 चौकों की मदद से शतक लगाया. उन्होंने 103 रनों की पारी खेली. वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए.
भारत और श्रीलंका के बीच कब-कब होंगे मैच
| मैच | तारीख | वेन्यू | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 15–19 अगस्त | गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल | सुबह 10:00 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 23–27 अगस्त | सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, कोलंबो | सुबह 10:00 बजे |
ये भी पढ़ें : ऋषभ पंत फिर गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर हुए आउट, वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका के खिलाफ बनाए सिर्फ 2 रन
साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, जानिए कौन लेगा उनकी जगह?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,