UP News: आबान का अंतिम सफर… उमर पहुंचा प्रयागराज, जेल से ‘पर्दों’ के घेरे में अली भी रवाना – INA

उत्तर प्रदेश की झांसी जिला कारागार में बंद अली अहमद को पैरोल मिलने के बाद आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच झांसी से प्रयागराज ले जाया गया. अली अहमद को जिस वाहन से प्रयागराज रवाना किया गया, उसकी खिड़कियों पर पर्दे लगाए गए थे. वाहन के अंदर बैठे अली अहमद को बाहर से देखा न जा सके और रास्ते में वह मीडिया से बातचीत न कर पाए. अली अहमद के जेल से बाहर निकलने की सूचना के बाद मौके पर मीडिया कर्मियों की भी मौजूदगी रही. वहीं अतीक के बड़े बेटे उमर का काफिला प्रयागराज के कसारी कब्रिस्तान पहुंच गया है.

सभी की नजरें इस बात पर थीं कि अली अहमद बाहर आने के बाद क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या वह मीडिया से कोई बातचीत करता है. हालांकि, वाहन में लगाए गए पर्दों के कारण अली अहमद का चेहरा भी कैमरों में स्पष्ट रूप से नजर नहीं आया. पैरोल की अवधि के दौरान अली अहमद को प्रयागराज ले जाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाहन को झांसी से रवाना किया गया. इस दौरान पुलिस और प्रशासन की निगरानी भी रही. वाहन के चारों तरफ सुरक्षा का ध्यान रखा गया, ताकि रास्ते में किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने.

वाहन की खिड़कियों पर लगाए गए पर्दे

अली अहमद के प्रयागराज रवाना होने के दौरान वाहन पर लगाए गए पर्दे चर्चा का विषय बने रहे. मीडिया कर्मियों की कोशिश थी कि वाहन के अंदर मौजूद अली अहमद से बातचीत की जा सके, लेकिन पर्दों के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका. यही वजह रही कि अली अहमद की झांसी से प्रयागराज रवानगी के दौरान मीडिया को कोई सीधा बयान नहीं मिल पाया.

खिलड़कियों पर पर्दे लगाने की क्या थी वजह?

अली अहमद झांसी जिला जेल में बंद है. पैरोल मिलने के बाद उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत झांसी से प्रयागराज ले जाया गया. अब उसकी प्रयागराज में मौजूदगी और पैरोल से जुड़ी आगे की गतिविधियों पर सभी की नजर बनी हुई है. फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर वाहन की खिड़कियों को पर्दों से क्यों ढका गया और क्या सुरक्षा कारणों के चलते अली अहमद को मीडिया से दूर रखा गया. हालांकि, पर्दे लगाने को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है.

उमर का काफिला प्रयागराज पहुंचा

अतीक के बड़े बेटे मोहम्मद उमर का काफिला प्रयागराज पहुंच गया है. कसारी मसारी कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच मोहम्मद उमर मौजूद है. मोहम्मद उमर के पहुंचने के बाद भीड़ ने कब्रिस्तान के गेट पर बैरीकेटिंग तोड़ दिया है. वहीं, बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान के अंदर पहुंच गए हैं. पुलिस लोगों को काबू करने की कोशिश कर रही है.

आबान का अंतिम सफर… उमर पहुंचा प्रयागराज, जेल से ‘पर्दों’ के घेरे में अली भी रवाना


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button