Sport : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान की हुई टीम इंडिया में एंट्री, साई सुदर्शन को किया रिप्लेस #INA

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. सरफराज खान को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. सरफराज को साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में मौका मिला है. लंबे समय बाद इस खिलाड़ी की भारतीय टीम में एंट्री हुई है. सरफराज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2024 में खेला था. बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि सरफराज खान गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे. भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी.
सरफराज खान ने साई सुदर्शन को किया रिप्लेस
साई सुदर्शन को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि उनका चयन फिटनेस के अधीन हुआ था. सुदर्शन टीम के साथ जब श्रीलंका नहीं पहुंचे तभी से उनके खेलने पर सस्पेंस बन गया था. भारत और श्रीलंका के बीच 3 दिवसीय वार्म-अप मैच से पहले साई सुदर्शन श्रीलंका नहीं पहुंचे और आखिरकार वो 8 अगस्त को इस सीरीज से बाहर हो गए. अब 9 अगस्त को बीसीसीआई ने सरफराज खान को उनकी जगह टीम इंडिया में शामिल किया है.
COE में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं साई सुदर्शन
बीसीसीआई ने साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर भी अपनी रिलीज में अपडेट दिया. बोर्ड ने बताया है कि सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह अभी बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और अपने दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन से उबर रहे हैं. उनकी स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है और वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं. मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है.
🚨 NEWS 🚨
Sai Sudharsan ruled out of the #SLvIND Test series; Sarfaraz Khan named replacement.
Details 🔽 #TeamIndia https://t.co/lF6h8jabZd pic.twitter.com/Dk0C4HI37p
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.
यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने 4 छक्के लगाकर दिलाई टीम इंडिया को जीत, तो बैट चेक करने लगे श्रीलंकाई खिलाड़ी, देखें वीडियो
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान की हुई टीम इंडिया में एंट्री, साई सुदर्शन को किया रिप्लेस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,