Sport : ऋषभ पंत फिर गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर हुए आउट, वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका के खिलाफ बनाए सिर्फ 2 रन #INA

Rishabh Pant : भारत के अनुभवी बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में गैरजिमेदाराना शॉट खेलकर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं. उनके पास श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास करने का पूरा मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और मात्र 5 बॉल में 2 रन बनाकर आउट हो गए. उनको श्रीलंका के रमेश मेंडिस ने अपनी बॉल पर निशान फर्नांडो के हाथों कैच आउट कराया. इसके साथ ही उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा है.
गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर ऋषभ पंत हुए आउट
ऋषभ पंत के फैंस उन्हें लंबे समय बाद बैटिंग करते हुए देखना चाहते थे. क्योंकि वो भारत की टी20 और वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, पंत टीम के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. ऐसे में उन्होंने अपना अंतिम मैच टीम इंडिया के लिए जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. उसके बाद उनको अब खेलने का मौका मिला और वो इस का फायदा नहीं उठा पाए और एक ऐसा शॉट खेलकर आउट हो गए, जिसको खेलने की कोई जरूरत नहीं थी.
RISHABH PANT FAILS TO DELIVER IN WARM-UP v SRI LANKA XI.
Rishabh Pant dismissed for 2 in 4 balls as tried . counter attack spinners on slow surface of NCC.
TESTs pitches will be favouring spinner as always in Sri Lanka – Hoping a big and impactful innings from Rishabh Pant 🇮🇳 pic.twitter.com/5wtkKh3TqL
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 8, 2026
ऋषभ पंत नहीं उठा पाए मौके का फायदा
भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाया. उनको तुरंत इस शतक के बाद पेवेलियन बुला लिया गया. इसेक बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए और फिर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाकर चले गए. उनके बाद क्रीज पर आए ध्रुव जुरेल भी सस्ते में आउट हो गए. पंत उस मौके का भी फायदा नहीं उठा पाए जो देवदत्त पडिकक्ल को रिटायर्ड कर उन्हें दिया गया था.
Poor shot by Pant . get out! #SLCXIvsIND #TeamIndia #RishabhPant pic.twitter.com/rRcTXx4vu0
— Ankan Kar (@AnkanKar) August 8, 2026
इस मैच की बात करें तो भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल आए. यशस्वी शून्य पर पवेलियन लौट गए. राहुल ने टीम के लिए 40 रनों की पारी खेली. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 103 रन बनाए. उनके अलावा पंत ने 2, जुरेल ने 1 रन बनाए. इस समय मानव सुथार रविद्र जडेजा के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं. जडेजा 29 और सुथार 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Rishabh Pant hugged and congratulated Devdutt Padikkal 🔥 pic.twitter.com/Ff6tzxR85M
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 8, 2026
इससे पहले श्रीलंका इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डे-1 पर 90 ओवर में 8 विकेट खोकर कुल 363 रन बनाए. श्रीलंका इलेवन के लिए सबसे ज्यादा रन निशान मदुशंका ने 65 गेंद पर 66, पासिंदु सूरियाबांद्रा ने 63 गेंद पर 35, रविंद्र रासांथा ने 143 गेंद पर 71 और कप्तान सोनल दिनुशा को 52 बनाए. अब श्रीलंका की 2 विकेट बाकी है.
It’s Tea on Day 2 of the warm-up game against SLC XI! #TeamIndia move . 180 & trail SLC XI by 183 runs, with Ravindra Jadeja (29*) and Manav Suthar (3*) in the middle.
We will be back for the final session of the Day shortly! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/wK8HcWcBSY
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 15–19 अगस्त | गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल | सुबह 10:00 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 23–27 अगस्त | सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, कोलंबो | सुबह 10:00 बजे |
ये भी पढ़ें : कटा साई सुदर्शन का पत्ता! इस खिलाड़ी ने वॉर्म-अप मैच में तूफानी पारी खेल पक्की की अपनी जगह, जानिए बनाए कितने रन?
ऋषभ पंत फिर गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर हुए आउट, वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका के खिलाफ बनाए सिर्फ 2 रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,