Sport : हार्दिक के बाद ये बड़ा खिलाड़ी भी छोड़ेगा मुंबई इंडियंस का साथ, राजस्थान रॉयल्स में यशस्वी जायसवाल से होगा ट्रेड #INA

IPL Trade : इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की शुरुआत से पहले ही आईपीएल ट्रेड को लेकर माहौल काफी ज्यादा गरमाया हुआ है. आईपीएल 2027 का सबसे बड़ा ट्रेस लखनऊ सुपर जायंस्ट और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हो चुका है. ऋषभ पंत की जगह पर कुलदीप यादव दिल्ली से लखनऊ में गए. इसके बाद हार्दिक पांड्या का ट्रेड एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस से अगल हो सकते हैं.
मुंबई इंडियंस से उनके ट्रेड पर लेकर आए दिन कोई न कोई नई खबर सामने आती रहती है. हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने की रेस में कम से कम 8 टीमें शुरुआत में आगे आई थी, जिनमें कोलकाता नाइट, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद समेत कई अन्य टीमें शामिल हैं. अब इस रेस में सिर्फ 3 टीमें बची हुई हैं, जिनमें सबसे आगे 2 टीमों का नाम है. ये दो टीमें KKR और CSK टॉप पर हैं.
🚨 IPL 2027 BIGGEST TRADE UPDATE 💜🚨
– Hardik Pandya in KKR.
– Big loss for CSK.HARDIK PANDYA TO CAPTAIN KKR IN IPL 2027
– Hardik Pandya set . captain KKR in next season of the IPL.
– Both Mumbai & Kolkata has agreed . this trade.
– Hardik Pandya demanded captaincy from… pic.twitter.com/v8qbtwpVgS— Cricket Hub (@Anurag9793) August 7, 2026
हार्दिक के बाद MI का ये खिलाड़ी भी ट्रेड होने को तैयार
हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स या फिर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड करने की योजना बना रही है. अब हार्दि के ट्रेड के बाद मुंबई इंडियंस के एक और बड़े खिलाड़ी का ट्रेड हो सकता है. ये खिलाड़ी एक बड़ा मैच विनर हैं. ये प्लेयर कोई और नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी कप्तानी कर चुके हैं और भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिला चुके हैं. इसके साथ ही वो मुंबई इंडियंस के लिए भी कप्तानी कर चुके हैं.
सूर्या मुंबई इंडियंस से राजस्थान रॉयल्स में होंगे ट्रेड?
मुंबई इंडियंस के साथ सूर्यकुमार यादव की भी आईपीएल 2026 के बाद अनबन की खबरें सामने आईं थीं. उन्हों आईपीएल 2026 के बाद मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया था. इसके बाद से उनके आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड होने की खबरें उड़ने लगी थीं. अब इन खबरों पर मोहर लगती हुई नजर आ रही है. पीटीआई (कुषाण सरकार) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स में यशस्वी जायसवाल की जगह लेने वाले हैं.
🚨 BIG IPL TRADE UPDATE 🚨
– Surya kumar Yadav . Rajasthan royals.
– Yashasvi Jaiswal . Mumbai Indians.– According . sources, Rajasthan Royals are interested in appointing Suryakumar Yadav as their captain. (Kushan Sarkar)
– RR management and new owners are not happy with… pic.twitter.com/d3HaqoMoZz
— Indian Cricket (@IndianCricketHQ) August 7, 2026
मुंबई इंडियंस को टॉप ऑर्डर में एक मजबूत बल्लेबाज चाहिए, जो यशस्वी जायसवाल साबित हो सकते हैं. वहीं यशस्वी टीम में कप्तानी के भी दावेदार साबित हो सकते हैं. उन्होंने अपना आईपीएल करियर राजस्थान रॉयल्स की ओर से शुरू किया था. वो अब तक अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं. यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट मुंबई की ओर से खलते हैं. ऐसे में वो मुंबई के होम ग्राउंड से पूरी तरह वाखिफ होंगे.
अब यशस्वी जायसवाल की जगह पर सूर्यकुमार यादव राजस्थान रॉयल्स में जाएंगे या नहीं ये तो, आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम में काफी ज्यादा दिक्कतें चल रही हैं. टीम के सीनियर खिलाड़ियों में अनबन और मनमुटाब साफ तौर पर दिखाई देता है. ऐसे में रोहित शर्मा आईपीएल 2027 से पहले अहम भूमिका निभा सकते हैं.
ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश शर्मसार! मात्र 54 रनों पर ऑलआउट, मोबाइल नंबर जैसा बना स्कोर कार्ड
हार्दिक के बाद ये बड़ा खिलाड़ी भी छोड़ेगा मुंबई इंडियंस का साथ, राजस्थान रॉयल्स में यशस्वी जायसवाल से होगा ट्रेड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,