खबर शहर , UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाने वाली पीएनसी इंफ्राटेक को तगड़ा झटका, तीन दिन में 13.94 फीसदी लुढ़का शेयर – INA

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे निर्माण में अनियमितता के आरोपों से घिरी भाजपा सांसद नवीन जैन के भाई की कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विवाद उजागर होने के बाद शेयर बाजार में कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। शेयरधारकों का विश्वास बुरी तरह डगमगा गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार महज तीन दिनों के भीतर पीएनसी इंफ्राटेक का शेयर 13.94 फीसदी तक टूट चुका है, जिससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण को तगड़ा झटका लगा है।