खबर शहर , आगरा में शाम से ट्रैफिक डायवर्जन शुरू: भारी वाहनों की नो एंट्री, हाईवे से नहीं गुजरेंगे; घाटों पर बैरिकेडिंग – INA

आगरा के बल्केश्वर मेला और परिक्रमा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार शाम चार बजे से शहर में नो एंट्री लागू की है। कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा और हाईवे पर भी नहीं चलेगा। ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था शाम चार बजे से शुरू होकर सोमवार को परिक्रमा समाप्त होने तक लागू रहेगी। बल्केश्वर मंदिर से राजेश्वर मंदिर, मन:कामेश्वर, रावली महादेव होते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर और कैलाश मंदिर के बाद वनखंडी महादेव मंदिर पर भक्त जलाभिषेक करने के लिए निकलेंगे।