यूपी – Farrukhabad: भैंस चराने गए वृद्ध का शव बूढ़ी गंगा में मिला, परिजनों में मचा कोहराम – INA

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव अर्जुन नगला निवासी महेश यादव (71) रविवार दोपहर भैंस चराने खेतों की तरफ गए थे। देर शाम तक घर वापस न पहुंने पर परिजन ने खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बूढ़ी गंगा में वृद्ध का शव देख परिजन को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि परिजनों ने पीएम कराने से मना कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आये।