Sport : IND vs SL : भारत और श्रीलंका का टेस्ट क्रिकेट में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने जीते कितने मैच? #INA

IND vs SL : इंडियन क्रिकेट फैंस को अब टेस्ट क्रिकेट का डोज मिलने वाली है. भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच 15 अगस्त से टक्कर होने वाली है, जहां पर दोनों टीमों 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलती हुई नजर आएंगी. इस सीरीज में भारत के कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम को जीत दिलाने के इरादे से उतरेंगे. वहीं श्रीलंका की टीम भारत पर अपने घर में जीत दर्ज कर अपने फैंस को खुशी का तोहफा देना चाहेगी. अब तक भारत के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है.
अब तक भारतीय क्रिकेट टीम में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं श्रीलंका ने भी भारत के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया है. अपने घर में श्रीलंका की टीम भारत के लिए हमेशा खतरना साबित होती है. टेस्ट क्रिकेट में भारत और श्रीलंका में किसका पलड़ा भारी है. इस बारे में भी फैंस जानना चाह रहे हैं. तो आज हम आपको भारत और श्रीलंका के टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.
5️⃣ days until the red ball excitement begins!
Team India is set . ignite the pitch against Sri Lanka in a high-voltage Test series 💥
Watch #SLvIND starting 15th August, 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV… pic.twitter.com/1kCer3QkPU
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 10, 2026
भारत और श्रीलंका के टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को 22 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. इन आंकड़ों के हिसाब से टीम इंडिया श्रीलंका पर भारी है.
इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच टेस्ट मैचों की बात करें तो, उसमें 3 मुकाबलों में इंडियन क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका क्रिकेट टीम को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली है. इन दोनों के बीच पिछले 5 मुकाबलों में 3 ड्रॉ हुए हैं. ऐसे में यहां भी भारत का पलड़ा भारी है.
Middle stump out of the ground ⚡️
Prasidh Krishna with wicket number 2⃣ for #TeamIndia 🙌
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/EuDUrFwMWO
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
भारत और श्रीलंका के श्रीलंका में हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका की टीमों का श्रीलंका में टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है. इस पर भी एक नजर डालते हैं. इन दोनों टीमों ने श्रीलंका में अब तक कुल 26 मैच खेले हैं. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने 10 मैच जीते हैं. वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम अपने ही घर में इंंडियन क्रिकेट टीम से सिर्फ 7 मुकाबले जीत पाई है. श्रीलंका की सरजमीं पर इन दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं. इन आंकड़ों पर भी नजर डालें तो भारत का पलड़ा श्रीलंका पर भारी है.
The Island Nation has never been an easy conquest. 🌴
Can #TeamIndia conquer the dust tracks and clinch the series? 🤔
Watch the #SLvIND 2-Match Test Series, starting 15th August, 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV… pic.twitter.com/bcs9PWWOLZ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 9, 2026
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत का टेस्ट स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान.
ये भी पढ़ें : क्या श्रीलंका में बदल जाएगी टीम इंडिया का ओपनिंग जोड़ी? वॉर्म-अप मैच से मिला बड़ा हिंट, जानें किसका कटेगा पत्ता
IND vs SL : भारत और श्रीलंका का टेस्ट क्रिकेट में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने जीते कितने मैच?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,