खबर शहर , UP: सपा की पीडीए की काट के लिए पिछड़ा वर्ग में संतुलन बना रही भाजपा, गीता को बनाया ब्रज क्षेत्र प्रभारी – INA

संगठन का लंबा अनुभव रखने वाली राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य को ब्रज क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी देकर भाजपा ने समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले की काट के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी अब गैर यादव पिछड़े वर्ग को साथ लेने के लिए कदम उठा रही है। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि ब्रज क्षेत्र में लोध क्षेत्रीय अध्यक्ष और शाक्य क्षेत्रीय प्रभारी की जुगलबंदी के सहारे सियासी पकड़ मजबूत होगी।