खबर शहर , UP: 23 की उम्र में बच्ची को दिया जन्म, खुशियां मना रहा था पूरा परिवार, फिर अस्पताल से आई ऐसी सूचना; छाया मातम – INA

एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के इसौली चौराहा के पास स्थित सिटी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और मोहल्ले के सैकड़ों लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने देर रात तक परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए परिजन सोमवार सुबह तक अस्पताल के बाहर ही धरने पर बैठे रहे।