Sport : 6,6,6,6,6,6… कौन है छह बॉल में 6 छक्के ठोक गदर मचाने वाला 24 साल का बल्लेबाज? 86 रन कूट मैदान पर ला दी तबाही #INA

Who is Toby Albert : क्रिकेट जगत एक बार फिर हैरान रह गया है. अब एक बार फिर एक बल्लेबाज ने अपनी बाजूओं का दम दिखाया है. उनसे गेंदबाजी की रेल बनाते हुए छह बॉल पर छह छक्के ठोक दिए हैं. ये कारनामा इंग्लैंड में हुआ है, जहां एक 24 साल के बल्लेबाज ने 6 बॉल में 6 छक्के ठोक मैदान पर तबाही ला दी. ये बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि टोबी अल्बर्ट हैं, जिन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर पूरी दुनिया में अपने नाम का ड़का बजा दिया है. हालांकि उन्होंने 6 बॉल में 6 छक्के में एक ओवर में नहीं बल्कि दो ओवर में लगाए हैं.
दरअसल, इन दिनों इंग्लैंड के वनडे कप खेला जा रहा है, जिसमें हैम्पशायर के बल्लेबाज टोबी अल्बर्ट ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर ससेक्स के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 86 रन की विस्फोटक पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी. इस मैच में उनकी इस पारी की बदौलत हैम्पशायर ने 383/9 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ससेक्स 332 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही हैम्पशायर ने मुकाबला 51 रन से अपने नाम कर लिया.
In the midst of all the chaos, Toby Albert actually hit six consecutive sixes 😱😱😱 https://t.co/atROgWf5Hz
— Hampshire Cricket (@hantscricket) August 9, 2026
टोबी अल्बर्ट ने कैसे लगाए 6 बॉल पर 6 छक्के
हैम्पशायर का स्कोर 200 रन था, उस समय अल्बर्ट बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए. उन्होंने आते ही तबाही मचाना शुरू कर दिया. इस मैच में ससेक्स की ओर से नैंटेस ओस्टहुइजन गेंदबाजी कर रहे थे, अल्बर्ट ने उनके ओवर की अंतिम 2 बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए. इसके बाद अगला ओवर ओली कर्टली डालने के लिए आए. अल्बर्ट ने उनके ओवर की अंतिम 4 बॉल पर लगातार चार गेंदों पर 4 छक्के लगाए.
View this post on Instagram
37 बॉल में टोबी अल्बर्ट ने कूटे 86 रन
इसके साथ ही उन्होंने अपनी लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के जड़े दिए. अब वो दो अलग-अलग ओवर में 6 बॉल में 6 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ऐसे में इन छक्कों को एक ओवर में लगाए गए 6 छक्कों का रिकॉर्ड नहीं माना जा सकता है. इस मुकाबले में अल्बर्ट ने 37 गेंदों पर 86 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232 का रहा.
FIFTY OFF JUST 26 BALLS FROM TOBY ALBERT 😱😱😱😱😱
Hampshire: 298/3 (43)@UtilitaEnergy
📺 Watch Sharks v Hampshire 👉 https://t.co/1dFQ5rIEIC pic.twitter.com/ZB845Dctca
— Hampshire Cricket (@hantscricket) August 9, 2026
कौन हैं टोबी अल्बर्ट?
टोबी का पूरा नाम टोबी एडवर्ड अल्बर्ट है. वो एक इंग्लिश क्रिकेटर हैं. उनका जन्म 12 नवंबर 2001 को बेसिंगस्टोक, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था. उनका बचन न्यूबरी में हुआ वहीं उनका पालन-पोषण किया गया. उन्होंने पार्क हाउस स्कूल से अपनी शुरुआत पढ़ाई लिखाई की. उन्होंने ईस्ट वुडहे के एक स्थानीय क्लब से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 9 जुलाई 2021 को टी20 ब्लास्ट में हैम्पशायर के लिए अपना टी20 डेब्यू किया. तब से अब तक उन्होंने पटलकर नहीं देखा और वो हैम्पशायर की ओर से लगातार रन बनाते आ रहे हैं.
उन्होंने 2022 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. तब से अब तक उन्होंने 29 मैचों की 51 पारियों में 2 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 1132 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने लिस्ट ए में 26 मैचों की 25 पारियों में 6 हाफ सेंचुरी के साथ 876 रन बनाए हैं. अल्बर्ट 74 टी20 मैचों की 67 पारियों में 7 अर्धशतकों की मदद से 1434 रन बना चुके हैं.
ये भी पढ़ें : IND vs SL : भारत और श्रीलंका का टेस्ट क्रिकेट में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने जीते कितने मैच?
6,6,6,6,6,6… कौन है छह बॉल में 6 छक्के ठोक गदर मचाने वाला 24 साल का बल्लेबाज? 86 रन कूट मैदान पर ला दी तबाही
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,