Sport : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय #INA

Top-10 Wicket Taker In World Test Championship: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से शुरू होगा, जो गाले स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत-श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली ये टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. इसलिए टीम इंडिया के डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम होने वाली है. जहां, बल्लेबाज अपनी-अपनी टीमों के लिए बड़ी पारियां खेलना चाहेंगे, तो वहीं गेंदबाज विकेटचटकाऊ गेंदबाजी से विपक्षी टीम पर भारी पड़ना चाहेंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-10 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं…

10- जोश हेजलवुड

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर जोश हेजलवुड का नाम 10वें स्थान पर आता है. हेजलवुड ने 2019 से अब तक 32 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 61 पारियों में उन्होंने 20.54 के औसत से 131 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 बार फोर विकेट हॉल लिए हैं, तो वहीं 7 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/8 का रहा.

9- स्टुअर्ट ब्रॉड

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नौवें नंबर पर काबिज है. ब्रॉड ने 2019 से 2023 के बीच इंग्लैंड के लिए 33 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 63 पारियों में 24.09 के औसत से 134 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 बार फोर विकेट हॉल लिए. वहीं 3 बार फाइव विकेट हॉल लिए. उनका बेस्ट प्रदर्शन 6/31 का रहा.

8- मोहम्मद सिराज

भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में आठवें स्थान पर आते हैं. सिराज ने 2020 से अब तक भारत के लिए 45 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 84 पारियों में 29.66 के औसत से 139 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 बार फोर विकेट हॉल लिए और 5 बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. उनका बेस्ट प्रदर्शन 6/15 का रहा.

7- रवींद्र जडेजा

भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर आता है. जडेजा ने 48 मैचौों की 89 पारियों में 26.87 के औसत से 156 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10 बार फोर विकेट हॉल और 6 बार फाइव विकेट हॉल लिया. उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/42 का रहा.

6- कगीसो रबाडा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में छठवें स्थान पर कगीसो रबाडा का नाम आता है. रबाडा ने 2019 से 36 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 65 पारियों में उन्होंने 22.31 के औसत से 164 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 बार फोर विकेट हॉल लिए और 8 बार फाइव विकेट हॉल लिए. उनका बेस्ट प्रदर्शन 6/46 का रहा.

5- जसप्रीत बुमराह

भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. बुमराह ने 2019 से अब तक भारत के लिए 42 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 79 पारियों में 19.23 के औसत से 185 विकेट झटके हैं. 7 बार उन्होंने फोर विकेट हॉल लिए हैं और 13 बार फाइव विकेट हॉल लिए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 6/27 का रहा.

4- रविचंद्रन अश्विन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है. अश्विन ने 2019 से 2024 तक भारत के लिए 41 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 78 पारियों में उन्होंने 21.49 औसत से 195 विकेट झटके. उन्होंने 9 बार फोर विकेट हॉल लिए, तो 11 बार 5 विकेट हॉल भी लिए. उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/71 का रहा.

3- पैट कमिंस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पैट कमिंस का नाम आता है. ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार पेसर ने 2019 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 97 पारियों में 22.06 के औसत से 221 विकेट लिए हैं. उन्होंने इस दौरान 10 बार फोर विकेट हॉल लिए और 10 बार फाइव विकेट हॉल भी लिए. उनका बेस्ट प्रदर्शन 6/28 का रहा.

2- मिचेल स्टार्क

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम आता है. स्टार्क ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2019 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 54 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 105 पारियों में 24.90 के औसत से 222 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 10 बार फोर विकेट हॉल और 7 बार फाइव विकेट हॉल लिए. उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/58 का रहा.

1- नाथन लॉयन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर नाथन लियॉन का नाम आता है. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन ने 2019 से 2025 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 55 मैच खेले, जिसकी 98 पारियों में उन्होंने 224 विकेट झटके. उनका औसत 26.96 का रहा. उन्होंने 13 बार फोर विकेट हॉल लिए और 10 बार फाइव विकेट हॉल लिए. उनका बेस्ट प्रदर्शन 8/64 का रहा.

WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट

रैंकगेंदबाजटीमटेस्टपारीविकेटऔसत4 विकेट5 विकेट
1नाथन लियोनऑस्ट्रेलिया559822426.961310
2मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया5410522224.90107
3पैट कमिंसऑस्ट्रेलिया529722122.061010
4रविचंद्रन अश्विनभारत417819521.49911
5जसप्रीत बुमराहभारत427918519.23713
6कगीसो रबाडादक्षिण अफ्रीका366516422.3178
7रवींद्र जडेजाभारत488915626.87106
8मोहम्मद सिराजभारत458413929.6685
9स्टुअर्ट ब्रॉडइंग्लैंड336313424.0973
10जोश हेजलवुडऑस्ट्रेलिया326113120.5477

ये भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज के पास श्रीलंका दौरे पर है WTC में ये कारनामा करने का मौका, लेने होंगे सिर्फ इतने विकेट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button