खबर शहर , महंगाई का नया झटका: चीनी के बाद चावल भी हुआ महंगा, छह महीने में इतने बढ़ गए रेट; बासमती ने तोड़ा रिकॉर्ड – INA

खराब मौसम और युद्ध जैसे हालात के कारण महंगाई अब आम आदमी की थाली तक पहुंच गई है। चीनी के बाद अब चावल की कीमतों में भारी उछाल आया है। बासमती चावल 300 रुपये और मंसूरी चावल 500 रुपये प्रति क्विंटल तक महंगा हो गया है।

पिछले छह महीनों से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है, वहीं पिछले एक महीने से मौसम भी खराब चल रहा है, जिसका सीधा असर सप्लाई चेन पर पड़ा है। मोतीगंज व्यापार समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद ने बताया कि चावल के थोक मूल्यों में वृद्धि हुई है। धान और चावल के उत्पादन पर मौसम का गहरा असर पड़ा है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया ने बताया कि यदि वैश्विक तनाव और मौसमी बाधाएं इसी तरह बनी रहीं तो दैनिक उपभोग की अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं। महंगाई से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

चावल की कीमतों में उतार-चढ़ाव































चावल का नामछह महीने पहले का भाव (₹/क्विंटल)वर्तमान भाव (₹/क्विंटल)
राइस परमल3,2003,400
राइस सेला3,3003,500
राइस सोना मंसूरी4,5005,000
राइस बासमती9,2009,500


Credit By Amar Ujala

Back to top button