Sport : पिछले 1 साल में शुभमन गिल की कप्तानी में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? अब श्रीलंका में होगी असली परीक्षा #INA

Shubman Gill Captaincy Records: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस सीरीज को हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल का टिकट दांव पर लगा है, लेकिन यह सीरीज भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा. कप्तान गिल के पास इस सीरीज के पास इस सीरीज में नई चुनौती होगी. शुभमन गिल खुद पहली बार श्रीलंका में कोई टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे.इतना ही नहीं गिल श्रीलंका के खिलाफ भी अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं, तो चलिए सीरीज शुरू होने से पहले जानके हैं कि कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का रिकॉर्ड कैसा रहा है.
बतौर कप्तान कैसा हा शुभमन गिल का टेस्ट रिकॉर्ड?
शुभमन गिल ने अब तक कुल 9 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमें से भारत को 5 टेस्ट मैचों में जीत मिली है, वहीं 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. भारतीय टीम ने अपना पिछला टेस्ट मैच 2 महीने पहले घर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. अफगानिस्तान के खिलाफ इस एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. शुभमन गिल को साल 2025 के जून महीने में टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनाया गया था और उन्होंने बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज इंग्लैंड दौरे पर खेली थी.
बैटिंग रिकॉर्ड भी रहा है शानदार
शुभमन गिल जब से टेस्ट के कप्तान बने हैं, उनका बल्ला भी जमकर चल रहा है. उन्होंने बतौर कप्तान इंग्लैंड दौरे पर अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही तहलका मचा दिया था. गिल ने अब तक 9 टेस्ट की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 71.73 के बेहतरीन औसत से कुल 1076 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और एक अर्धशतक निकला है. यह आंकड़ा बताता है कि बतौर कप्तान गिल किस बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं।
वहीं शुभमन गिल के टेस्ट करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक 41 टेस्ट मैचों की 74 पारियों में खेलते हुए 43.66 के औसत से कुल 2969 रन बनाए हैं. इस दौरान गिल ने 11 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं. टेस्ट क्रिकेट में गिल का हाईस्कोर 269 रन रहा है, जो उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर एजबेस्टन टेस्ट में बनाया था.
CAPTAIN × COACH – Shubman Gill and Gautam Gambhir in serious conversation during practice session 🇮🇳 pic.twitter.com/2Idp9ryiDw
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 10, 2026
वॉर्म-अप मैच से पहले चोटिल हुए थे शुभमन गिल
श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ एक तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला. इस प्रैक्टिस मैच से पहले शुभमन गिल की उंगली में चोट लग गई थी, जिसके कारण गिल इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करने नहीं आए थे. हालांकि, गिल टीम इंडिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और उन्होंने 54 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे. टीम इंडिया ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ इस वॉर्म-अप मैच को 6 विकेट से जीता था. अब 15 अगस्त से टीम इंडिया सीरीज खेलने उतरेगी. ऐसे में शुभमन गिल पर कप्तानी के साथ अच्छी बल्लेबाजी करने का भी दवाब होगा.
WELL PLAYED, CAPTAIN GILL 👏
– Quality 44 runs in the 2nd innings after missing in the first innings, he is going . be really important for the Test series, time . create history. pic.twitter.com/CQ7ygdSxOW
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 9, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs SL: कुलदीप यादव के निशाने पर होगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, श्रीलंका टेस्ट में मचा सकते हैं तहलका
पिछले 1 साल में शुभमन गिल की कप्तानी में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? अब श्रीलंका में होगी असली परीक्षा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,