UP News: Noida News: एक महीने पहले बनी दुल्हन, अब 16वीं मंजिल से गिरकर मौत… पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप – INA
Noida News: नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. मृतका की पहचान कामिनी कुमारी (24) के रूप में हुई है. कामिनी की शादी करीब एक महीने पहले 11 जुलाई को मंथन धीमान से हुई थी. घटना के बाद उसके मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
16वीं मंजिल से गिरी नवविवाहिता
पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है. कामिनी सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी के लिली टावर की 16वीं मंजिल पर बने फ्लैट नंबर 1602 में अपने पति के साथ रहती थी. बताया जा रहा कि उसने फ्लैट की 16वीं मंजिल से छलांग लगा दी. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. परिजन गंभीर हालत में कामिनी को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ये भी पढ़ें- मुनाफे का झांसा, फर्जी ट्रेडिंग ऐप और 12 लाख की डिमांड जांच में खुला 2.97 करोड़ का साइबर खेल
एक महीने पहले हुई थी शादी
कामिनी मूल रूप से एटा की रहने वाली थी. उसकी शादी 11 जुलाई को मंथन धीमान से हुई थी. शादी के बाद दोनों नोएडा के सेक्टर-108 स्थित सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रह रहे थे. मंथन मूल रूप से देहरादून का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में वीडियो एडिटर के तौर पर काम करता है.
घटना के बाद पुलिस ने पति से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, पति ने बताया कि कामिनी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से परेशान थी और उसका इलाज भी चल रहा था. वह पहले एक बीपीओ में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी.
मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही कामिनी के मायके वाले नोएडा पहुंचे. परिजनों ने उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर कामिनी को परेशान किया जाता था और इसी वजह से उसकी मौत हुई. पुलिस ने मायके वालों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी आरोपों की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता की मौत के मामले में मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद और मायके वालों की ओर से लगाए गए दहेज प्रताड़ना के आरोप समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.
Noida News: एक महीने पहले बनी दुल्हन, अब 16वीं मंजिल से गिरकर मौत… पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,