Sport : सरफराज खान की जगह टीम में शामिल हुआ 25 साल का खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट में मचा चुका है धमाल #INA

Duleep Trophy 2026: मुंबई से आने वाले सरफराज खान की लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. उन्हें श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. उन्हें चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम इंडिया में जगह मिली है. इंजरी की वजह से साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए, जिसके बाद सरफराज खान को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया. सरफराज खान ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2024 में खेला था. बता दें कि सरफराज दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्हें नेशनल टीम में मौका मिला है, तो दलीप ट्रॉफी में उनकी जगह खाली हो गई है, जिसके बाद वेस्ट जोन की टीम ने अब सरफराज के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. टीम में सौराष्ट्र के 25 साल के बल्लेबाज जय गोहिल को शामिल किया गया है.
सौराष्ट्र के लिए जय गोहिल का प्रदर्शन रहा था शानदार
वेस्ट जोन और मुंबई के चीफ सेलेक्टर राजेश पवार ने बताया कि सरफराज खान की जगह जय गोहिल को टीम में शामिल किया गया है. इससे पहले उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया था. गोहिल ने रणजी ट्रॉफी के उस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. बता दें कि जय गोहिल वेस्ट जोन की टीम में विकेटकीपर हार्विक देसाई के बाद सौराष्ट्र के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपने पहले फर्स्ट-क्लास मैच में डेब्यू दिसंबर 2022 में असम के खिलाफ किया था.
गोहिल रणजी ट्रॉफी 2022-23 का खिताब जीतने वाली सौराष्ट्र टीम का भी हिस्सा थे. उस सीजन में उन्होंने लगभग 37 की औसत से कुल 337 रन बनाए थे, जबकि उन्होंने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में सौराष्ट्र के लिए 58.11 की बेहतरीन औसत से 6 मैचों में कुल 523 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं.
🚨 Saurashtra batter Jay Gohil, who was in the standbyes, . replace Sarfaraz Khan in the West Zone squad for the Duleep Trophy. Gohil scored 523 runs in 6 matches AVG 58.11, including 1 century & 4 half centuries for Saurashtra in the 2025-26 Ranji Trophy season.#JayGohil https://t.co/OirbmgOHpv pic.twitter.com/zjT3VovqUX
— hemanttt (@UmeansRUTU31) August 10, 2026
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा है जय गोहिल का प्रदर्शन
जय गोहिल ने अब तक कुल 12 फर्स्ट क्लास मैचों में खेलते हुए 48 के शानदार औसत से कुल 860 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक निकला है. उन्होंने अपना आखिरी मैच इस साल की शुरुआत में चंडीगढ़ के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 98 रनों की शानदार पारी खेली थी.
यह भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप 2027 को लेकर खड़ा हुआ बड़ा विवाद, नए फॉर्मेट को लेकर घिरी ICC
23 अगस्त को पहला मैच खेलेगी वेस्ट जोन की टीम
वेस्ट जोन ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया है. जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी मुंबई के शम्स मुलानी को दी गई है. वेस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला 23 अगस्त से नॉर्थ जोन के खिलाफ खेलने उतरेगी. यह मैच बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर खेला जाएगा. वेस्ट जोन की टीम में स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे और बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन का स्क्वॉड:
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मुशीर खान, तुषार देशपांडे, तनुश कोटियन, सिद्धार्थ देसाई, अतीत शेठ, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, मुकेश चौधरी, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, उर्विल पटेल और जय गोहिल.
यह भी पढ़ें: पिछले 1 साल में शुभमन गिल की कप्तानी में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? अब श्रीलंका में होगी असली परीक्षा
सरफराज खान की जगह टीम में शामिल हुआ 25 साल का खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट में मचा चुका है धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,