खबर शहर , Agra News: पिकल बाल प्रतियोगिता में करन और शिव महेंद्रू बने चैंपियन – INA

आगरा। आगरा क्लब की स्पोर्ट्स फिएस्टा में पिकल बाल प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में करन और शिव महेंद्रू ने विभिन्न श्रेणियों में खिताब अपने नाम किए।
मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, धैर्य और स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना का संचार करता है। सचिव राहुल पालीवाल और पिकल बाल संयोजक राम बदन सिंह के नेतृत्व में आयोजन हुआ। इस दौरान डायरेक्टर एंटरटेनमेंट कर्नल धर्मेंद्र यादव, विनय बंसल, सौरभ अग्रवाल, अनुराग शर्मा, विंग कमांडर अमरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
वेटरंस 70 प्लस डबल्स में विजेता कर्नल हिमांशु एवं चिन्मय और उपविजेता अमित सिंह एवं नवनीत सचदेवा, 40 प्लस सिंगल्स में विजेता अंकित मोहन व उपविजेता कर्नल हिमांशु रहे। मिक्स डबल्स में विजेता अंकित मोहन एवं सिया मोहन व उपविजेता डॉ. गौरव एवं अमीशी रहे। मेंबर्स ओपन डबल्स में विजेता करन एवं शिव महेंद्रू व उपविजेता उदीश एवं तनिष्क रहे।
ओपन बॉयज डबल्स (नॉन-मेंबर) में विजेता करन महेंद्रू एवं शिव महेंद्रू व उपविजेता राम शुभंकर एवं प्रितिक्ष रहे। बॉयज सिंगल्स (मेंबर्स) में विजेता करन महेंद्रू व उपविजेता शिव महेंद्रू बॉयज सिंगल्स (नॉन-मेंबर्स) में विजेता शिव महेंद्रू व उपविजेता करन महेंद्रू रहे।