खबर शहर , UP: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र से बनाए जा रहे आधार, अब ऐसा करने पर फंसेगी गर्दन; सीडीओ ने दिए एफआईआर के आदेश – INA

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों के सहारे आधार कार्ड बनवाने वालों की अब खैर नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, मनमानी वसूली रोकने के लिए सभी आधार सेवा केंद्रों पर शुल्क की सूची लगाना अनिवार्य किया है।

सोमवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में यूआईडीएआई (लखनऊ) के प्रतिनिधि ने बताया कि नई तकनीक के जरिये अब लोग आधार एप से स्वयं घर बैठे अपना और परिवार का मोबाइल नंबर, पता व ईमेल आईडी अपडेट कर सकते हैं।

सीडीओ ने कहा कि आधार भुवन पोर्टल पर पिन कोड डालकर नजदीकी केंद्र का पता लगाया जा सकता है, इसका जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके अलावा, आधार का काम करने वाले सभी बैंकों, सीएससी सेंटरों और डाकघरों को अपनी आधार किट सक्रिय कर सुचारू रूप से जनसेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button