Sport : 'मैं वही गलती दोबारा नहीं दोहराऊंगा…' भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या कहा? #INA

India vs Sri Lanka Test series : भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ उनके घर में खेलने वाली है. उससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर और चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की मुश्किलों पर बात की है. उन्होंने बताए है कि, कैसे सिलेक्शन पैनल काम करता है. ऐसे चयनकर्ताओं की सोच और उनके तरीके पर बात करना और सवाल उठना ठीक नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने और कई मुद्दों पर खुलकर बात की है.
दरअसल, चेतन शर्मा ने पीटीआई से बात करते हुए कई मुद्दों पर खुलकर बात की है. STCL स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नई दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग वेबसाइट और इसके देश भर में ओपन ट्रायल टैलेंट सर्च प्रोग्राम को लॉन्च करने की घोषणा की गई. इस कार्यक्रम में चेतन शर्मा पहुंचे थे. वहां उन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाजों के स्ट्रगल पर बात की. उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं.
चेतन शर्मा का टीम इंडिया के बैटर्स पर बड़ा बयान
चेतन शर्मा ने कहा कि, ‘एक या दो सीरीज हारने के बाद आप जो गलतियां करते हैं, उन्हें तुरंत ठीक भी किया जाता है. अगर मैं उस टीम में खेल रहा हूं और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुझसे कोई गलती हो जाती है, तो मैं वही गलती दोबारा नहीं दोहराऊंगा. इसलिए हमें नहीं पता कि उन गलतियों को सुधारने में कितनी मेहनत लगी है. आप एक बहुत अलग टीम देखेंगे जिसमें बैट्समैन बहुत अलग स्टाइल से खेल रहे होंगे, जैसे केएल राहुल और हाल ही में सरफराज को टीम में शामिल किया गया है. वह स्पिन के सबसे अच्छे प्लेयर्स में से एक हैं. इसलिए प्लेयर्स को पता है कि अगली सीरीज में क्या करना है और उसी के हिसाब से तैयारी करनी है. इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम अच्छा खेलेगी और स्पिन के खिलाफ अपनी नाकामी के बारे में गलतफहमियों को तोड़ देगी और भारत श्रीलंका को श्रीलंका में हराकर ऐसा करेगा’.
VIDEO | Former India cricketer and chief selector Chetan Sharma speaks on Indian batters’ struggles against spin ahead of India’s two-match Test series against Sri Lanka, starting August 15.
He says, “The mistakes you make after losing a series or two, course correction is also… pic.twitter.com/O7ghZLYWD1
— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2026
उन्होंने कहा कि, ‘चोटिल होना लगा रहता है. ये खेल का हिस्सा है. चोट लगना किसी के हाथ में नहीं होता है. ये खिलाड़ी उन लोगों में आते हैं, जो देश के चुनिंदा लोग है. ऐसे में कोई इंजरी तो चाहता नहीं हैं. आपकी बैंच स्ट्रेंथ काफी अच्छी है. आकिब नबी आए और हर्षित राणा आए हैं. आपके पास टेलेंट की कोई कमी नहीं है. मौके लगातार मिल रहे हैं लड़कों को, आपको वो मौका भुनाने की जरूरत है.
𝐄𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐬𝐞𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧 𝐜𝐨𝐮𝐧𝐭𝐬. 𝐄𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐛𝐚𝐭𝐭𝐥𝐞 𝐦𝐚𝐭𝐭𝐞𝐫𝐬. 🔥
This Independence Day, #TeamIndia continue their WTC campaign against Sri Lanka in the InsuranceDekho Cup! 🏏
Watch #SLvIND from 15th August, 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network & Sony LIV.… pic.twitter.com/ufBqSBO5sP
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 10, 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गाले के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस सभी मैचों की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से होगी. वहीं इनका प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर मौजूद रहेगी. इन मैचों का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी फैंस को देखने के लिए मिलेगा.
ये भी पढ़ें : सरफराज खान की जगह टीम में शामिल हुआ 25 साल का खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट में मचा चुका है धमाल
'मैं वही गलती दोबारा नहीं दोहराऊंगा…' भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,