यूपी – UP: पति को छोड़ा, प्रेमी से दूसरी शादी, इस बात पर ऋषभ ने मारा, दो माह तक सूटकेस में लाश; छोटी के कत्ल की कहानी – INA

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दिल दहलाने वाले मामले को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, दादरा नगर हवेली में युवक ने प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद शव को किराये के कमरे के बाथरूम में सूटकेस में बंद कर भाग गया। सोमवार को प्रेमी ऋषभ कुमार सिंह को एसटीएफ वाराणसी इकाई और सिलवासा पुलिस ने मंडुवाडीह स्थित चांदपुर औद्योगिक आस्थान से गिरफ्तार किया है। 


वह फैक्टरी में नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था। दादर और नगर हवेली के सिलवासा में पत्नी छोटी उपाध्याय का शव दो महीने बाद तीन अगस्त को कमरे से सूटकेस में बरामद हुआ था। छोटी अपने पहले पति को छोड़कर प्रेमी ऋषभ के साथ भागी थी और उससे दादर नगर हवेली में शादी की थी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button