यूपी – UP News: यूपी सहकारी लेखा परीक्षक संघ को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, अब हरिश्चंद्र गौतम के हाथों में कमान – INA

उत्तर प्रदेश सहकारी लेखा परीक्षक संघ के दो दिवसीय अधिवेशन में हरिश्चंद्र गौतम को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही लेखा परीक्षकों ने उन्हें फूल माला से स्वागत किया।
आजमगढ़ के मूल निवासी हरिश्चंद्र गौतम इससे पहले संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। उन्होंने बताया कि वह लेखा परीक्षकों के समयबद्ध पदोन्नति, साफ्टवेयर आधारित पारदर्शी आवंटन प्रणाली लागू कराने, सेवा संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण, आधुनिक कार्यप्रणाली एवं प्रशिक्षण, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी पद को राजपत्रित घोषित कराने आदि को लेकर निरंतर संघर्ष करेंगे।