खबर शहर , UP: तेल फैक्टरी पर छापा, भारी मात्रा में घी मिला फिर भी न हुई कार्रवाई; तपन एग्रो ने पुलिस पर उठाए सवाल – INA

आगरा के जगनेर क्षेत्र में तपन एग्रो इंडस्ट्रीज के ब्रांड दीप क्लासिक के नाम पर नकली कुकिंग ऑयल बनाने और बेचने की शिकायत पर संयुक्त टीम के फैक्टरी पर छापा मारने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। यह आरोप तपन एग्रो के अधिकारियों ने सोमवार को संजय प्लेस में प्रेसवार्ता के दौरान लगाए।

भंडाफोड़ होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पुलिस और प्रशासनिक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। संयुक्त टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा था। भारी मात्रा में नकली माल भी पकड़ा लेकिन मौके पर मौजूद एक प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में टीम बिना कार्रवाई के लौट आई।

तपन एग्रो के प्रबंधक कार्मिक सीएस पाराशर, विधि अधिकारी अनुज चौधरी, ब्रांड मैनेजर मोहित सक्सेना ने बताया कि कंपनी को लंबे समय से अपने उत्पाद की नकल होने और ट्रेडमार्क उल्लंघन की शिकायत मिल रही थी। जांच में पता चला कि जगनेर से 5 किलोमीटर पहले नौनी गांव के पास नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम और जगनेर पुलिस ने वहां छापा मारा। आरोप है कि जांच के नाम पर कार्रवाई टाल दी। कंपनी ने अब पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को पूरे प्रकरण से अवगत कराया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button