Sport : 'मैंने गुस्से में वो चार्ट फाड़ दिया…' हरभजन सिंह ने सालों बाद मानी अपनी गलती, बताए उन्हें NCA से क्यों निकाला गया? #INA

Harbhajan Singh : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के एक बड़े बयान ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. हरभन ने उन पूराने दिनों की बात की है, जब उनको नेशनल क्रिकेट एकादमी से निकाल दिया गया था. आज उन्होंने सालों बाद अपनी गलती मानी है. हभजन सिंह ने उन पुराने दिनों को याद करते हुए बताया है कि, उस समय उन्हें गुस्सा आ गया था, जिसके चलते उन्होंने ऐसा फैसला लिया था. उन्होंने अपने बयान में बहुत कुछ ऐसा कहा है, जो आपको भी हैरान कर सकता है.
इस बयान से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ये भी साफ कर दिया है, जब वो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेला करते थे. उन दिनों खिलाड़ियों को किस तरह की परेशानियां उठानी पड़ती थी. खिलाड़ियों को नेशनल क्रिकेट एकदामी जो आज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के नाम से जानी जाती है, जहां पर भारतीय क्रिकेटर्स को अपनी चोट से ठीक होने और रिहैब पूरा करने के लिए रखा जाता है. अब हरभजन ने अपने बयान में क्या कहा है, आइए जानते हैं.
❤️PUNJAB❤️ pic.twitter.com/Md4kpcQ6xZ
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 25, 2025
हरभजन सिंह ने अपनी गलती मान बोली बड़ी बात
हरभजन सिंह ने कहा कि, ‘मुझे एनसीए से निकाल दिया गया था और यह मेरी गलती नहीं थी. मैं यह बात अब भी खुलेआम कहता हूं, वहां और पहले के दिनों में खाना अच्छा नहीं था. नियम ऐसे थे कि क्रिकेटरों को बहुत कुछ सिखाया जाता था. डाइट के लिए एक चार्ट लगाया गया था, लेकिन हमें वह नहीं मिल रहा था जो चार्ट में लिखा था. बार-बार शिकायत करने के बाद भी खाने की क्वालिटी में सुधार नहीं हुआ, इसलिए एक दिन मैंने वह चार्ट फाड़ दिया और बस यही मेरी एकमात्र गलती थी.
Harbhajan singh said : “I was removed from NCA, and it wasn’t my mistake. I say this openly even now. The food wasn’t good there and back in the day. The rules were such that the cricketers were taught a lot. A chart was put up for the diet, but we weren’t getting what was… pic.twitter.com/ArfRHC2pr9
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) August 11, 2026
हरभजन सिंह ने आगे कहा, ‘शायद जब तक कोई इस तरह का कदम नहीं उठाता, तब तक चीजें नहीं बदलतीं. मैं अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा था. अगर मैं उस समय खड़ा होकर अपनी बात नहीं रखता, तो आज भी वही डाइट प्लान जारी रहता. प्लान बदला, मुझे भी हटा दिया गया, यह अलग बात है, लेकिन इसमें मेरी कोई गलती नहीं थी. बीसीसीआई में कुछ लोग ऐसे थे, जो नहीं चाहते थे कि कोई उनके सामने खड़ा होकर सवाल करे’.
हरभनज सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर
आपको बता दें कि, भारत के लिए पंजाब के रहने वाले हरभजन सिंह ने अपना डेब्यू 1998 में किया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने भारत के लिए 2016 तक क्रिकेट खेला था. वो भारत के लिए 367 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. उन्होंने भारत के लिए 177 विकेट हासिल किए हैं. इसके साथ ही बल्ले से हरभजन ने 3569 रन बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कई अहम मुकाबलों में मजबूती के साथ रोल निभाया है. वो भारत की 2007 टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप 2011 के चैंपियन सदस्य हैं.
| फॉर्मेट | मैच | पारी | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | इकॉनमी | औसत | 4 विकेट | 5 विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 103 | 190 | 417 | 8/84 | 2.84 | 32.5 | 16 | 25 |
| वनडे | 236 | 227 | 269 | 5/31 | 4.31 | 33.4 | 22 | 3 |
| टी20 इंटरनेशनल | 28 | 27 | 25 | 4/12 | 6.21 | 25.3 | 1 | 0 |
ये भी पढ़ें : Explainer: अर्श से फर्श पर कैसे पहुंची वेस्टइंडीज? विश्व चैंपियन टीम नहीं बना पाई वर्ल्ड कप 2027 में जगह, खेलना पड़ेगा क्वालीफायर्स
'मैंने गुस्से में वो चार्ट फाड़ दिया…' हरभजन सिंह ने सालों बाद मानी अपनी गलती, बताए उन्हें NCA से क्यों निकाला गया?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,