Sport : IND vs SL : टीम इंडिया को खलेगी इन 2 खिलाड़ियों की कमी, खुद श्रीलंकाई दिग्गज ने बताया प्लेइंग-11 में किसे देना चाहिए मौका? #INA

IND vs SL : भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में भारत की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होने वाली है. भारत के लिए इस सीरीज में रविंद्र जडेजा स्पिन डिपार्टमेंट को लीड करते हुए नजर आएंगे. उनके अलावा स्पिन लाइन-अप में कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन मौजद हैं. इन सभी के होने के बाद टीम इंडिया को रविचंद्रन अश्विन की कमी खलने वाली है. ऐसा श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज फरवीज महारूफ ने कहा है.
श्रीलंका के खिलाफ 15-19 अगस्त तक होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले फरवीज महारूफ ने ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की आद दिलाई है. उन्होंने कहा कि, भारत को अश्विन की कमी इस दौरे पर खेलने वाली है. हालांकि उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार की स्पिन तिकड़ी भारत के लिए इस सीरीज में अहम हो सकती है. उन्होंने और क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
Mohammed Siraj with the winning runs 🔥🔥
A successful chase in Colombo for #TeamIndia against SLC XI 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/4rAFzHXWXN
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
टीम इंडिया को खलेगी अश्विन की कमी – महारूफ
फरवीज महारूफ ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए . से कहा, ‘अश्विन की कमी बहुत खलेगी. साथ ही विराट, रोहित और जसप्रीत की कमी भी खलेगी. मुझे लगता है कि ये लोग गेम के लेजेंड हैं. रिकॉर्ड खुद बोलते हैं. अश्विन ने जब भी श्रीलंका का टूर किया, उन्होंने अच्छा किया. ऐसा इसलिए है क्योंकि श्रीलंका में, आप सभी टर्न के बारे में बात करते हैं. अगर आप सच में गहराई से देखें, तो यह बाउंस ही है जो स्पिनर्स के लिए विकेट लेता है. इस टीम में रवि अश्विन, इन कंडीशंस में गेंदबाजी के लिए आदर्श होते. साथ ही टीम इंडिया को वॉशिंगटन सुंदर की कमी भी बहुत खलेगी’.
Wicket No. 4⃣ for #TeamIndia! 👏 👏
Ravindra Jadeja 🤝 Yashasvi Jaiswal
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/V2pIOpCUWa
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
जडेजा और सुथार पर उठाए सवाल – महारूफ
उन्होंने आगे कहा कि, ‘अश्विन की जगह भरना मुश्किल है. नंबर खुद ही सब कुछ बताते हैं. सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि नंबर छह पर उनकी बल्लेबाजी भी काफी अहम होती थी. भारतीय टीम के बाकी स्पिनर्स की बात करें तो, मुझे सच में पसंद आया कि मानव सुथार ने कुछ महीने पहले अफगानिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू कैसे किया और वार्म-अप गेम में भी उन्होंने कैसी गेंदबाजी की. उनकी पेस और बाउंस, मुझे सच में पसंद हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इंडिया रवि जडेजा और मानव सुथार को एक ही टीम में खिलाएगा? आइडियली दो लेफ्ट-हैंड स्पिनर्स और सारांश जैन ने अभी तक अपना डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वे अच्छे बॉलर लगते हैं. श्रीलंका जैसी क्वालिटी और अनुभवी बैटिंग लाइन-अप के खिलाफ डेब्यू पर उनसे बहुत उम्मीदें होंगी. अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं कुलदीप यादव के साथ-साथ दो लेफ्ट-हैंड स्पिनर्स के साथ जाऊंगा’.
It’s Stumps on Day 1 of the warm-up game!
Ravindra Jadeja. Kuldeep Yadav, Manav Suthar & Gurnoor Brar share the spoils with the ball for #TeamIndia 🙌 🙌
SLC XI end the opening Day at 363/8.
See you tomorrow for Day 2⃣ action!
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/Fhkiq1pWAY
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
फरवीज महारूफ ने अंत में कहा कि, ‘मुझे लगता है कि कुलदीप यादव गॉल में शुरुआत करने के लिए सबसे आगे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले टेस्ट मैच में, उन्होंने बहुत सारे विकेट लिए. इसलिए, मैं जड्डू, कुलदीप यादव, तीसरे स्पिनर के साथ भारत के तीन स्पिनरों को देखता हूं, मानव सुथार या सारांश जैन. आदर्श रूप से आप एक ऑफ-स्पिनर को देखना पसंद करते हैं. लेकिन मुझे हैरानी नहीं होगी अगर मानव सुथार भी उतना ही अच्छा खेलते हैं, क्योंकि मुझे लगता है कि सतह से बाउंस लेने की उनकी क्षमता गॉल में काम आ सकती है’.
ये भी पढ़ें : ‘मैंने गुस्से में वो चार्ट फाड़ दिया…’ हरभजन सिंह ने सालों बाद मानी अपनी गलती, बताए उन्हें NCA से क्यों निकाला गया?
IND vs SL : टीम इंडिया को खलेगी इन 2 खिलाड़ियों की कमी, खुद श्रीलंकाई दिग्गज ने बताया प्लेइंग-11 में किसे देना चाहिए मौका?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,