Sport : जोश हेजलवुड के पास होगा बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट लेते ही करेंगे बड़ा कारनामा #INA

AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के पास एक बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका होगा. बांग्लादेश की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का आगाज 13 अगस्त से होगा. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच में 5 विकेट लेते ही जोश हेजलवुड एक बड़ा मुकाम हासिल करेंगे और एक खास क्लब में शामिल होंगे.

जोश हेजलवुड के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका

जोश हेजलवुड अपने 300 टेस्ट विकेट पूरे करने के बेहद करीब हैं. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट लेते ही हेजलवुड टेस्ट में अपने 300 विकेट पूरा कर लेंगे. इसी के साथ वो टेस्ट क्रिकेट यह कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 9वें और दुनिया के 42वें गेंदबाज बन जाएंगे. हेजलवुड ने 76 टेस्ट मैचों की 143 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 24.21 के औसत से कुल 295 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उन्होंने 13 बार 5 विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया है. 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पर राज कर रहे हैं ये ‘फैब 4’ गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के ‘फैब 4’ गेंदबाजों की बात करें तो ऑफ स्पिनर नाथन लियोन 567 विकेटों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं. जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क 433 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं कप्तान पैट कमिंस 315 टेस्ट विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं. जबकि जोश हेजलवुड फिलहाल 295 विकेट ले चुके हैं और टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे करने से महज 5 कदम दूर हैं. इन चारों गेंदबाजों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को इतिहास के सबसे घातक और सफल आक्रमणों में से एक बनाया है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, मरारा स्टेडियम, डार्विन, 
दूसरा टेस्ट: 22-26 अगस्त, ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, मैके

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश टीम का स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

बांग्लादेश की टीम (पहला टेस्ट): नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, अमित हसन, जेकर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुसफिक हसन.

मिचेल स्टार्क के पास भी होगा इतिहास रचने का मौका

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क के पास भी इतिहास रचने का मौका होगा. मिचेल स्टार्क अपने घरेलू मैदान ऑस्ट्रेलिया में अब तक 138 इंटरनेशनल मैचों की 195 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 395 विकेट अपने नाम किए हैं. ऐसे में 5 विकेट लेते ही वो घरेलू मैदान पर अपने 400 इंटरनेशनल विकेट पूरा कर लेंगे. ऐसा करने वाले वो ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे. वहीं घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम दर्ज है. वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया में 152 इंटरनेशनल मैचों की 213 पारियों में कुल 453 विकेट चटकाए हैं. वहीं, ग्लेन मैक्ग्रा ने 162 मैचों की 227 पारियों में 449 विकेट लेने का कारनामा किया है. जबकि स्टार्क 395 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:  Explainer: गॉल का ‘चक्रव्यूह’ क्या तोड़ पाएगी कप्तान शुभमन गिल की युवा सेना? जानें श्रीलंका का यह मैदान क्यों है सबसे खतरनाक

जोश हेजलवुड के पास होगा बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट लेते ही करेंगे बड़ा कारनामा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button