यूपी – धोखेबाद निकला सुमित: किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर किया यौन शोषण, ब्लैकमेल कर लाखों की नकदी व जेवर हड़पे – INA

घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण किया। ब्लैकमेल कर उससे एक लाख बीस हजार रुपये नकद तथा लाखों के जेवर हड़प लिए। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।




किशोरी के किसान पिता ने पुलिस को बताया कि कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर क्षेत्र के सिंगसियापुर निवासी सुमित ने उनकी नाबालिग बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। सुमित मोबाइल पर किशोरी से बात करता था। उसने किशोरी को डरा-धमकाकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया। उसने बेटी को ब्लैकमेल करके एक लाख बीस हजार रुपये नकदी और जेवर भी हड़प लिए।


Credit By Amar Ujala

Back to top button