यूपी – Budaun News: कांवड़ यात्रा के दौरान चौकी पर सोते रहे इंचार्ज, अफसर जाम में फंसे, एसएसपी ने किया निलंबित – INA

बदायूं में कांवड़ यात्रा के दौरान सावन के दूसरे रविवार की रात कछला घाट पर कई किमी में जाम लगा था। निरीक्षण के लिए निकले डीएम और एसएसपी के वाहन भी जाम में फंस गए थे। मौके पर कछला चौकी इंचार्ज नहीं मिले थे। बताया गया था कि वे चौकी पर सो रहे हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बुधवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह को निलंबित कर दिया।
सावन माह में दूसरे रविवार की रात डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा निरीक्षण करने के लिए कछला गंगा घाट पहुंचे थे। उनके निरीक्षण के दौरान उझानी के . जाम लगने की सूचना पुलिस अधिकारियों को मिली। दोनों अधिकारियों ने वहां जाकर देखा तो कछला चौकी इंचार्ज ड्यूटी से नदारद मिले।
जाम में फंसी थीं अफसरों की गाड़ियां
जानकारी करने पर पता चला कि चौकी इंचार्ज ड्यूटी के दौरान चौकी पर जाकर सो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में वहां घंटों यातायात बाधित रहा। अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम फंस गई थीं। जाम की स्थिति को संभालने के लिए एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। उनके पहुंचने के बाद यातायात को बिल्सी की ओर डायवर्ट किया गया था। घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो पाया था। कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों के निर्देश के पालन में कछला चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह की लापरवाही सामने आई थी।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा की ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। चौकी इंचार्ज ड्यूटी के दौरान चौकी पर जाकर सो गए थे। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता में है। लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।