Technology, Bumble ने बदला अपना सबसे बड़ा नियम: अब पुरुष भी कर सकेंगे बातचीत की शुरुआत; 72 घंटे का मिलेगा समय — INA

Bumble ने अपने सबसे चर्चित फीचर में बड़ा बदलाव किया है। अब बातचीत शुरू करने की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की नहीं होगी। पुरुष भी मैच के बाद पहला मैसेज भेज सकेंगे। साथ ही रिप्लाई की समयसीमा बढ़ाई गई है और एप में कई नए बदलावों की तैयारी है।


डेटिंग एप Bumble ने अपनी पहचान से जुड़े सबसे पुराने नियम को बदलने का फैसला किया है। 2014 में लॉन्च होने के बाद से एप की खासियत रही थी कि मैच होने के बाद बातचीत की शुरुआत महिला यूजर करती थी। अब कंपनी ने इस व्यवस्था को बदल दिया है। नई व्यवस्था के तहत पुरुष भी मैच के बाद बातचीत शुरू कर सकेंगे। यानी अब पहला मैसेज भेजने की पहल किसी एक जेंडर तक सीमित नहीं रहेगी।

यह बदलाव ऐसे समय में आया है, जब डेटिंग ऐप्स को यूजर्स की घटती दिलचस्पी, लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा और धीमी ग्रोथ जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

66 फीसदी महिलाओं ने बताया अलग पसंद


  • Bumble के मुताबिक, हालिया सर्वे में शामिल 66 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वे चाहती हैं कि पुरुष बातचीत की शुरुआत करें। कंपनी का कहना है कि कई महिलाओं को यह बदलाव कम दबाव वाला अनुभव भी दे सकता है।

  • Bumble की सीईओ विटनी वोल्फ हर्ड के मुताबिक, महिलाओं को पहला कदम उठाने का अधिकार देना एप की शुरुआत के समय एक बड़ा बदलाव था। लेकिन कंपनी का मूल उद्देश्य महिलाओं के लिए बेहतर और सुरक्षित डेटिंग अनुभव तैयार करना था, न कि बातचीत का सिर्फ एक तरीका तय करना।

24 घंटे की जगह अब 72 घंटे की मोहलत


  • Bumble ने केवल पहला मैसेज भेजने का नियम ही नहीं बदला है। कंपनी ने मैच के बाद जवाब देने के लिए मिलने वाली समयसीमा भी बढ़ा दी है। पहले यूजर्स के पास जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय होता था। अब यह अवधि बढ़ाकर 72 घंटे कर दी गई है। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स को तुरंत जवाब देने के दबाव से राहत मिलेगी और बातचीत खत्म होने के मामले कम हो सकते हैं।

  • Bumble ने कनाडा में इस बदलाव की टेस्टिंग की थी। कंपनी के मुताबिक, वहां चैट शुरू करने की दर बढ़ी, समयसीमा खत्म होने के कारण बंद होने वाली चैट कम हुईं और पहले की तुलना में ज्यादा बातचीत दोनों तरफ से . बढ़ी।

2024 में भी बदला था Bumble का तरीका

Bumble के लिए यह अपने मूल मॉडल में पहला बड़ा बदलाव नहीं है। कंपनी ने 2024 में Opening Moves नाम का फीचर पेश किया था। इसमें महिला यूजर अपनी प्रोफाइल पर एक सवाल सेट कर सकती थी। मैच होने के बाद पुरुष उस सवाल का जवाब देकर बातचीत की शुरुआत कर सकता था। अब नए बदलाव के साथ Bumble इस व्यवस्था को और ज्यादा खुला बनाने की दिशा में . बढ़ रहा है।

Swipe के बिना डेटिंग एप बनाने की भी तैयारी


  • Bumble अब सिर्फ मैसेजिंग सिस्टम में बदलाव तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी के मुताबिक, वह भविष्य में स्वाइप फ्री डेटिंग एक्सपीरियंस पर भी काम कर रही है।

  • इसके अलावा यूजर्स को आमने-सामने मिलने के ज्यादा मौके देने के लिए इन-पर्सन इवेंट्स बढ़ाने और एआई आधारित फीचर्स को शामिल करने की योजना भी है। खासतौर पर Gen Z यूजर्स को ध्यान में रखते हुए Bumble अपने प्लेटफॉर्म को नए तरीके से तैयार करना चाहता है।

कमजोर बिजनेस के बीच बड़ा बदलाव


  • Bumble के लिए ये बदलाव सिर्फ यूजर एक्सपीरियंस से जुड़े नहीं हैं, बल्कि कंपनी के कारोबार की स्थिति से भी इनका संबंध है। हालिया दूसरी तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.2 फीसदी घटकर 210.5 मिलियन डॉलर रह गया।

  • कंपनी को तीसरी तिमाही में पेड यूजर्स की संख्या में भी गिरावट की आशंका है। दूसरी ओर, Tinder की पैरेंट कंपनी Match Group को भी यूजर्स से जुड़ी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • ऐसे में Bumble का यह कदम डेटिंग ऐप के पुराने फॉर्मूले में बदलाव के साथ-साथ यूजर्स को दोबारा आकर्षित करने की कोशिश भी माना जा सकता है।

AI बदल रहा है ऑनलाइन डेटिंग का तरीका


  • डेटिंग इंडस्ट्री में बदलाव की एक और वजह एआई भी है। एआई आधारित मैचमेकिंग का इस्तेमाल करने वाले नए प्लेटफॉर्म सामने आ रहे हैं। हाल ही में Hinge के फाउंडर जस्टिन मैकलिओड ने ओवरटोन नाम का स्टार्टअप शुरू किया है, जो यूजर्स की पारंपरिक प्रोफाइल पर निर्भर रहने के बजाय एआई की मदद से मैचमेकिंग करने की दिशा में काम कर रहा है।

  • ऐसे माहौल में Bumble का नया फैसला बताता है कि डेटिंग एप्स अब सिर्फ ज्यादा मैच दिखाने की बजाय बातचीत शुरू कराने, उसे . बढ़ाने और यूजर के अनुभव को आसान बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

Source link

Back to top button