Sport : मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज #INA

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का 13 अगस्त से आगाज हो चुका है. पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 198 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद जब बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हुई तो मिचेल स्टार्क ने टीम को पहला विकेट दिलाया. इसी के साथ मिचेल स्टार्क ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया. स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह कारनामा इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे पर किया है.

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश की पारी के 9वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर ओपनर सादमान इस्लाम को आउट कर पवेलियन भेजा. नाथन लॉयन ने कैच लपका. इस विकेट के साथ ही मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 434 विकेट पूरे कर लिए और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं.

टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाजों द्वारा सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में रंगाना हेराथ दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने कुल 433 विकेट चटकाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम हैं, जिनके नाम कुल 414 विकेट हैं. न्यूजीलैंड के डैनियल विटोरी 362 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि श्रीलंका के दिग्गज चमिंडा वास पांचवें नंबर पर हैं, जिन्होंने कुल 355 विकेट अपने नाम किए हैं.

मिचेल स्टार्क के पास होगा वॉर्न और मैक्ग्रा के क्लब में एंट्री करने का मौका

मिचेल स्टार्क इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. स्टार्क इस मैच में 4 विकेट लेते ही घरेलू मैदान पर अपने 400 इंटरनेशनल विकेट पूरा कर लेंगे.  ऐसा करने वाले वो ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे. घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड महान स्पिनर शेन वॉर्न के नाम दर्ज है. वॉर्न ने 152 इंटरनेशनल मैचों की 213 पारियों में कुल 453 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, ग्लेन मैक्ग्रा दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 162 मैचों की 227 पारियों में 449 विकेट चटकाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट

शेन वॉर्न – 453 विकेट
ग्लेन मैक्ग्रा – 449 विकेट
मिचेल स्टार्क – 396 विकेट
ब्रेट ली – 360 विकेट

कपिल देव को पीछे छोड़ने का मौका

बांग्लादेश के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में मिचेल स्टार्क के पास एक और कीर्तिमान बनाने का मौका होगा. दरअसल स्टार्क ने 105 टेस्ट मैचों में 434 विकेट चटका चुके हैं. अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल होने के लिए स्टार्क को सिर्फ 6 विकेट की जरूरत है. स्टार्क 6 विकेट लेते ही भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव और साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन को पीछे छोड़ टॉप-10 में एंट्री मार लेंगे. कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 434 विकेट झटके हैं. जबकि डेल स्टेन ने कुल 439 विकेट चटकाए हैं. ऐसे में स्टार्क के पास कपिल देव को पीछे छोड़ने के लिए अब सिर्फ एक विकेट की जरूरत है. जबकि डेल स्टेन से आगे निकलने के लिए वो सिर्फ 6 विकेट दूर हैं. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में स्टार्क के लिए यह काम मुश्किल नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें:  IND vs SL 1st Test : बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मदद करेगी गाले स्टेडियम की पिच? जानिए कैसा है यहां पर टेस्ट मैचों का रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button