Sport : IND vs SL: गॉल टेस्ट में कितने लेफ्ट आर्म बॉलर के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कोच के बयान से मिला संकेत #INA

IND vs SL: भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका की परिस्थितियों को अच्छे से समझने के लिए वार्म-अप मैच खेला था और जीत दर्ज की थी. अब टीम इंडिया की नजर गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में जीत पर होगी, जहां पिच से स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि टीम इंडिया इस टेस्ट में कितने स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. इसी बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होने से दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अपने बयान में यह संकेत दिया है कि प्लेइंग 11 में 3 बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है.
मुझे लगता है कि 3 स्पिनरों के साथ खेलना सही फैसला – मोर्ने मोर्कल
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मीडिया से बात करते हुए गॉल की पिच को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सतह को देखते हुए मुझे यह अच्छी पिच लग रही है. मेरा मानना है कि टेस्ट आगे बढ़ने के साथ इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. टीम ने हर तरह के हालात के लिए तैयारी की है और इन परिस्थितियों में मानसिक मजबूती, एक बड़ी पारी खेलना और सही जगह में गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण होगा.
गेंदबाजी कोच ने आगे कहा कि कुलदीप यादव हमारे साथ हैं और वह आक्रामक गेंदबाज हैं. उनका अनुभव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है. मेरे मानना है कि ये सभी अपनी-अपनी तरह से अलग हैं. मानव सुथार गेंद को थोड़ा ज्यादा टर्न कराते हैं, जडेजा थोड़ा अधिक सटीक है और मुझे नहीं लगता कि 3 लेफ्ट ऑर्म के स्पिनरों का होना हमारे लिए कोई बड़ी चिंता है. इन सभी स्पिनरों में 20 विकेट लेने की झमता है. गॉल की पिच खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है. मुझे लगता है कि 3 स्पिनर्स के साथ उतरना सही फैसला होगा. हमारे स्पिन आक्रमण को देखें तो यह बहुत आक्रामक विकल्प है.
IND vs SL: गॉल टेस्ट में कितने लेफ्ट आर्म बॉलर के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कोच के बयान से मिला संकेत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,