यूपी – Bareilly News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल – INA

बरेली जिले में नवाबगंज थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी विमलेश कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। यह मुठभेड़ बुधवार रात ग्रेम डैम के पास हुई।


विमलेश कुमार (27 वर्ष) पर 10 अगस्त को नवाबगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। उस पर दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोप हैं। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि विमलेश ग्रेम डैम के पास मौजूद है। 

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेरने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे विमलेश के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस . की कार्रवाई कर रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button