खबर शहर , Agra News: बटेश्वर नाथ महादेव का किया अलौकिक शृंगार – INA

बटेश्वर। तीर्थ में चल रहे सावन के 27वें वार्षिक महोत्सव की श्रृंखला में बृहस्पतिवार को बटेश्वर नाथ महादेव (ब्रह्मलाल) मंदिर में बाबा का अलौकिक शृंगार कर उन्हें भव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया।
बृहस्पतिवार तड़के 4.30 बजे करीब धार्मिक अनुष्ठान के दाैरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तीर्थस्थल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि यह 16 दिवसीय धार्मिक आयोजन 28 अगस्त तक चलेगा। तीर्थ के 41 मंदिरों में नियमित रूप से विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तजन बटेश्वर पहुंच रहे हैं।